चरम पर पहुंचने वाली है सूर्य में हलचल, समय से पहले ही आएंगे सौर तूफान, पृथ्वी के लिए ये खतरा

Updated on 28-06-2023 07:55 PM
वॉशिंगटन: एक बड़ा सौर तूफान अनुमान से पहले ही पृथ्वी से टकरा सकता है। इसके परिणाम पृथ्वी के लिए विनाशकारी हो सकते हैं। जब सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पलटता है तो इसमें गतिविधि बढ़ जाती है। गतिविधि के बढ़ने से प्लाज्मा अंतरिक्ष में निकलता रहता है। जब यह गतिविधि चरम पर होती है तो यह समय सोलर मैक्सिमम कहलाता है और यह तेजी से पास आ रहा है। सौर तूफान बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट और यान को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि अगला सौर तूफान अपेक्षा से बहुत पहले आ सकता है। पहले 2025 में तूफान के चरम पर होने की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि ये इसी साल के अंत तक आ जाएगा। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के सौर भौतिक विज्ञानी एलेक्स जेम्स के मुताबिक सूर्य से पृथ्वी की ओर निकलने वाला विशाल फोर्स समस्या पैदा कर सकता है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक हर चक्र अलग होता है। वह मानते हैं कि सूर्य के धब्बों को देखने से सौर विस्फोट की कठोरता का पता लगाया जा सकता है

सूर्य की सतह पर सनस्पॉट
जनवरी 2023 में अनुमान से ज्यादा सनस्पॉट सूर्य की सतह पर देखे गए हैं। उन्होंने कहा, 'सनस्पॉट तब दिखाई देते हैं जब मजबूत चुंबकीय क्षेत्र सूर्य की सतह से होकर गुजरता है। उन सनस्पॉट को देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं कि उस समय सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र कितना मजबूत और जटिल है।' पिछले कुछ वर्षों में सोलर फ्लेयर के सूर्य की सतह से निकलने में वृद्धि देखी गई है। सोलर मैक्सिमम हानिकारक होगा वह इसी से पता चलता है।

क्या होता है असर
जेम्स का मानना है कि तूफान अपेक्षा से ज्यादा जल्दी चरम पर होगा। यानी कि इसकी तैयारी के लिए कम समय बचा है। वैज्ञानिकों को अभी भी इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि यह सौर तूफान कितने समय तक चलेगा। हालांकि पिछले सौर तूफान को देखते हुए माना जा रहा है कि यह एक से दो साल के बीच हो सकता है। इस सौर तूफान का असर रेडियो सिग्नल पर हो सकता है। कुछ देर के लिए यह काम करना बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके कारण जीपीएस को भी नुकसान हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.