फिगर के चलते ‘मटका’ कहकर बुलाते थे मृणाल ठाकुर को

Updated on 28-04-2022 06:41 PM

मुंबई  बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान से लेकर, मलाइका अरोड़ा, पलक तिवारी, अनेरी वजानी सहित कई हसीनाएं बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर कीजर्सीएक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम भी शामिल है। मृणाल ने अब खुद बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बॉडी शेमिंग पर बात की और बताया कि कैसे एक समय पर ट्रोल्स उन्हें उनके फिगर के चलतेमटकाकहकर बुलाते थे।

सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी पर कई बार ऐसे कॉमेंट किए गए। उनके शरीर के साथ ही उनके लु्क्स पर भी भद्दी बातें कही गईं और ऐसा एक-दो बार नहीं बल्की कई बार हुआ। ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए मृणाल ने बताया कि कैसे ट्रोल्स उनके कर्वी फिगर के लिए उन पर हमला करते थे।

वह कहती हैं- “अगर मैं वजन कम करती हूं तो पहले मैं अपने चेहरे से वजन कम करना शुरू करती हूं, फिर मेरा ऊपरी शरीर और फिर यह मेरे निचले शरीर तक पहुंचता है। लेकिन, इसके बाद भी मेरा शेप ऐसा ही रहेगा।मृणाल ने यह भी बताया कि ट्रोल्स ने अक्सर उन्हें डिमोटिवेट किया और कम आत्मविश्वास महसूस कराया। वह कहती हैं- ‘तो लोगों के मुझे मटका कहने पर या बुरा महसूस करने की जगह मैं इस पर बहुत गर्व महसूस करती हूं।एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे जीरो फिगर होना जरूरी नहीं है।

जरूरी है फिट और स्वस्थ रहना। और फिर आप जीरो फिगर में अच्छे लगेंगे या बढ़े हुए वजन में, सब शरीर के आकार पर निर्भर करता है। क्योंकि, हम सभी के शरीर का आकार अलग-अलग होता है। बता दें कि सेलेब्स पर अक्सर लोगों की नजर होती है। उनकी ड्रेसिंग से लेकर, बॉडी स्ट्रक्चर तक को लोग बहुत ही नजदीक से फॉलो करते हैं। ऐसे में जहां, कई बार इन सेलेब्स को कुछ लोगों से प्यार मिलता है तो कुछ इनकी परेशानी की वजह भी बन जाते हैं। सेलेब्स को बॉडी शेम किया जाना भी बेहद आम बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.