इस छक्के को देख एमएस धोनी भी खुश होंगे, विराट कोहली ने उड़ाया हेलीकॉप्टर स्टाइल में 6 फिर बोले माही शॉट

Updated on 16-01-2023 06:02 PM
तिरुवनंतपुरम: प्रचंड फॉर्म में चल रहे विराट कोहली शतकों की झड़ी लगा रहे हैं। पिछले चार वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से तीन सेंचुरी आ चुकी है। चार शतक और आते ही सचिन तेंदुलकर का 49 एकदिवसीय शतकों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ रनमशीन ने 110 गेंदों में नाबाद 166 रन पीटे। ऐसा पहली बार हुआ, जब कोहली ने अपनी एक पारी में 8 छक्के लगाए हो, 13 चौके भी जमाए। शॉट्स की बौछार लगाई, लेकिन इस दौरान एक छक्का ऐसा लगाया जिसे देख धोनी भी झूम उठेंगे. करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 और श्रेयस अय्यर (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। कोहली की पारी की बदौलत भारत अंतिम 11 ओवर में 126 रन जुटाने में सफल रहा। विराट का यह 74वां इंटरनेशनल शतक था।
छक्का उड़ाकर बोले माही शॉट
इस पारी के दौरान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। मैच के 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर 97 मीटर का विशाल छक्का लगा। सामने बोलर कसुन राजिथा थे। अब इस अद्भुत हिट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कोहली ने छक्का उड़ाने के बाद साथी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से कहा, 'माही शॉट'। मुकाबले की बात करें तो विराट और शुभमन गिल के शतक के बूते भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गेंदबाजी में सिराज चमके
विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे। पिछले कई मैचों से शुरुआती पावरप्ले में शानदार बोलिंग कर रहे सिराज ने एक बार फिर पहले पावरप्ले में अपने करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला और अपने पहले पांच ओवर में ही चार विकेट निकाल लिए। दस ओवर्स में 39 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गई. सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट निकाले, जिससे श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.