भारत पर मुगलों का आक्रमण इतिहास का सबसे रक्तरंजित हिस्सा, पर इस पर कभी चर्चा नहीं होती : तेजस्वी सूर्या

Updated on 06-06-2022 10:21 PM

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भारत में मुगलों के आक्रमण को इतिहास का सबसे रक्तरंजित पाठ बताया। तेजस्वी सूर्या ने इसकी तुलना हिटलर के यहूदियों पर किए अत्याचार से की। तेजस्वी ने इस बयान के लिए अमेरिकी इतिहासकार विल ड्यूरेंट की किताब का हवाला दिया। ऑस्ट्रेलिया इंडिया यूथ डायलॉग (एआईवाईडी) के कार्यक्रम के दौरान पैरामाटा में सोमवार को तेजस्वी सूर्या ने इशारों-इशारों में कहा कि इस्लाम का इतिहास रक्तपात और हिंसा से भरा हुआ है।


तेजस्वी सूर्या ने कहा हम इस विशेष समुदाय के इतिहास को इसके अस्तित्व के समय से जानते हैं और इसका इतिहास रक्तपात और हिंसा से भरा हुआ है। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने हलाल भोजन पर प्रतिबंध लगाने की पहल का समर्थन किया और कहा कि हिंदू समुदाय को उन पार्टियों को वोट देना चाहिए जो विशेष रूप से हिंदुओं की रक्षा करती हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में यहूदियों पर अत्याचार की फिल्में और म्यूजियम हैं, लेकिन हिंदुओं पर टीपू सुल्तान, मोहम्मद गौरी, अलाउद्दीन खिलजी के अत्याचार की बात भी नहीं होती।


तेजस्वी सूर्या ने ये टिप्पणी एक निजी कार्यक्रम में की। यह कार्यक्रम पैरामाटा के स्वाइनबर्न प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ईसीए कॉलेज में होना था, लेकिन उनके कार्यक्रम से पहले ही स्वाइनबर्न इस्लामिक सोसायटी ने इस कार्यक्रम का विरोध किया। इस्लामिक सोसायटी ने विश्वविद्यालय को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा, इसके बाद विश्वविद्यालय ने 31 मई को होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया।


ऑस्ट्रेलिया इंडिया यूथ डायलॉग की ओर से कहा गया कि वह किसी भी प्रतिनिधि के विचारों का समर्थन नहीं करता है। तेजस्वी सूर्या के कार्यक्रम की खबर मिलते ही ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम छात्रों, संगठनों और धार्मिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तेजस्वी सूर्या का यह बयान सामने आया है। एक मुस्लिम संगठन के छात्र जुनैद अहमद ने कहा तेजस्वी सूर्या को यूनिवर्सिटी में बोलने की इजाजत देना हेट स्पीच और इस्लामोफोबिया को बढ़ाने वाला है। सूर्या का वीजा रद्द करने के लिए एक पिटीशन पर 5,600 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.