मुकेश अंबानी की कंपनियों ने जुटाए 210000000000 रुपये, कहां से और क्यों मिली इतनी बड़ी रकम?

Updated on 16-09-2025 03:02 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने कंपनियों की एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज बेचकर लगभग 210 अरब रुपये (2.4 बिलियन) जुटाए हैं। यह इस साल भारत में इस तरह का सबसे बड़ा सौदा है। इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बात बताई है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस इश्यू का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा देश के बड़े एसेट मैनेजरों ने खरीदा है। इनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड शामिल हैं।

क्या हैं ये सिक्योरिटीज?

इन सिक्योरिटीज को पास-थ्रू सर्टिफिकेट्स के नाम से जाना जाता है। इन्हें तीन ट्रस्टों (राधाकृष्ण सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट, शिवशक्ति सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट और सिद्धिविनायक सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट) ने जारी किया है। इनकी मैच्योरिटी लगभग तीन, चार और पांच साल है। इन पर औसतन 7.75% का कूपन मिलेगा।

रिलायंस के इस ऑफर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निवेशकों को टॉप-रेटेड एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज में निवेश करने का मौका मिला है। अभी तक इस बाजार में नॉन-बैंक फाइनेंशियल कंपनियों का दबदबा है। इस डील से भारत के सिक्युरिटाइजेशन बाजार को भी मजबूती मिलेगी। यह बाजार अभी छोटा है, लेकिन इस वित्त वर्ष (मार्च में खत्म होने वाला) में 2.5 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मूडीज रेटिंग्स की सहयोगी कंपनी आईसीआरए ने दी है।

रिलायंस को मिली मजबूत डिमांड

रिलायंस को मजबूत डिमांड मिली। इसलिए उसने इस ट्रांजैक्शन को बढ़ा दिया। पहले कंपनी 180 अरब रुपये जुटाना चाहती थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 210 अरब रुपये कर दिया गया। यह ट्रांजैक्शन बार्कलेज पीएलसी ने आयोजित किया था।
ये पास-थ्रू सर्टिफिकेट्स डिजिटल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से जुड़े लोन पर आधारित हैं। यह ट्रस्ट रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने बनाया है। इसके अलावा, ABS ओरिजिनेटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रमोटर एंटिटीज के बीच एक ऑप्शन एग्रीमेंट के तहत पेआउट से भी इन्हें सपोर्ट मिलता है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.