तालिबान को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने वाले मुल्ला बरादर की बेकदरी, मिले लात-घूंसे और गोलियां

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

काबुल अफगानिस्तान में दो दशक बाद तालिबान के कब्जे के बाद सत्तारुढ़ तालिबान में आपसी फूट भी तेजी से सामने आने लगी। अमेरिका के साथ तालिबान की शांति वार्ता और समझौते के बाद सैनिकों की वापसी संभव हो पाई। तालिबान के लिहाज से देखें तो सत्ता में वापसी के दरवाजे उनके लिए उसी दिन खुल गए थे जब वह शांति वार्ता के लिए टेबल पर बैठे थे। इससे आतंकी समूह को एक शासन व्यवस्थापक के रूप में अनऔपचारिक मान्यता मिल गई। इन सब में तालिबान का प्रमुख चेहरा था मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, जिसने समूह की ओर से अमेरिका के साथ बात की थी। जिस शख्स ने तालिबान को पर्दे के पीछे और गली-कूचों से निकाल कर सत्ता के शीर्ष पर बिठाया उसी को आज समूह दरकिनार कर चुका है।

अमेरिका और कई देशों को उम्मीद थी कि देश की कमान उन्हीं के हाथ में सौंपी जाएगी लेकिन ऐसा हो सका। आखिकार मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया। तर्क दिया गया कि मुल्ला बरादर अमेरिका के दबाव में सकते हैं और आने वाले समय में यह समूह के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सितंबर की शुरुआत में तालिबान के भीतर आंतरिक फूट की खबरें आईं और काबुल से हिंसक झड़प और गोलीबारी तक का दावा किया गया। कहा यह भी गया कि मुल्ला बरादर घायल हो गए हैं और काबुल छोड़कर 'भाग' गए हैं तो कई जगहों से उनकी मौत के दावे आए। बरादर ने गुरुवार को सरकारी टीवी पर अपनी मौत या घायल होने की अफवाहों का खंडन किया। वह 12 सितंबर को कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के स्वागत के लिए मौजूद नहीं थे। वह इस हफ्ते तालिबान की पहली कैबिनेट बैठक से भी नदारद रहे, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। बरादर ने कहा, 'मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं।' उन्होंने तालिबान के भीतर आंतरिक कलह की खबरों को भी धता बताया। इस बीच सोमवार को बरादार के नाम पर एक ऑडियो टेप जारी किया गया, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं यात्राओं की वजह से बाहर हूं और इस वक्त जहां भी हूं, ठीक हूं। इस ऑडियो टेप को तालिबान की कई आधिकारिक वेबसाइटों पर पोस्ट किया गया है, लेकिन इसकी सत्यता की निष्पक्ष रूप से पुष्टि नहीं हो पाई।

अमेरिका और उसके सहयोगियों को उम्मीद थी कि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की आवाज होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक मुल्ला बरादर को काबुल में राष्ट्रपति भवन पर हमले के बाद साइडलाइन कर दिया गया है। कुछ समय पहले तक मुल्ला बरादर ही तालिबान का सार्वजनिक चेहरा थे। सितंबर की शुरुआत में खबर आई थी कि हक्कानी नेटवर्क के एक नेता ने मुल्ला बरादर पर हमला कर दिया। यह झगड़ा काबुल के राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट के गठन को लेकर बैठक में शुरू हुई बहस के बाद हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक बरादर ने एक ऐसे कैबिनेट पर जोर दिया था जिसमें गैर-तालिबान नेता और जातीय अल्पसंख्यक शामिल थे, जिन्हें दुनिया ज्यादा स्वीकार करती। काबुल में बैठक के दौरान खलील उल रहमान हक्कानी अपनी कुर्सी से उठे और तालिबान नेता को घूंसा मारने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दोनों के बॉडीगार्ड्स ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसाईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और मारे गए। इसमें मुल्ला बरादर घायल नहीं हुए और वह तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदज़ादा से बात करने के लिए काबुल छोड़कर कंधार चले गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.