मुम्बई के कोच मुजुमदार ने टीम को सराहा

Updated on 21-06-2022 10:53 PM

बेंगलुरु मुंबई की टीम के कोच अमोल मुजुमदार टीम के रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने से बेहद उत्साहित हैं। मुजुमदार ने टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा है। साथ ही कहा कि जब उन्होंने मुंबई के कोच की कमान संभाली थी, तो उनका लक्ष्य मुंबई क्रिकेट को टेस्ट प्रारुप में फिर से शीर्ष पर लाना था। अपने एक साल के ही कार्यकाल में उनका यह लक्ष्य पूरा होता नजर रहा है।

 उन्होंने टीम को सफलता के लिए जो बात सिखायी है वह यह है कि पूरे समर्पण से प्रक्रिया का पालन करें फिर चाहे आप मैच में कैसी भी हालत में हों।
वहीं मुज़ुमदार ने कहा, 'हम फाइनल नहीं एक नया मैच खेलेंगे। हम इसे नॉकआउट, क्वाटर्र फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल की तरह नहीं ले रहे हैं। हमने एक प्रक्रिया बनायी है जिसे रणजी ट्रॉफी के अंत तक अमल में लाया जाएगा।' उनको खुशी है कि खिलाड़ी अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं जिसका लाभ टीम को मिला है।


इस बार सुवेद पारकर , सरफराज खान ना सिर्फ शतक, शम्स मुलानी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर आदित्य तारे के चोटिल होने पर हार्दिक तामोरे ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई।


मुजुमदार ने कहा कि टीम ने सत्र से पहले चार नहीं पांच प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था जिससे कोई भी गेंदबाज मैच या सीजन के दौरा थकान का अनुभव करे और सभी खिलाड़ी तरोताजा बने रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.