मुंबई कॉरिडोर, सैन्‍य अभ्‍यास... पाकिस्‍तान और भारत के दोस्‍त रूस के बीच में क्‍या चल रहा? SCO बैठक में मिली झलक

Updated on 17-10-2024 01:41 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और भारत के दशकों से दोस्‍त रहे रूस के बीच रिश्‍ते मजबूत होते दिख रहे हैं। शंघाई सहयोग संगठन की इस्‍लामाबाद में हुई बैठक के दौरान पाकिस्‍तान और रूस के बीच व्‍यापार, उद्योग, ऊर्जा, रक्षा, कनेक्‍टविटी, साइंस, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इस बैठक के बीच में ही पाकिस्‍तान और रूस की सेना के बीच में सैन्‍य अभ्‍यास भी हुआ है। यही नहीं पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन के बीआरआई के साथ-साथ रूस के इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के व‍िस्‍तार का भी खुलकर समर्थन किया। INSTC कॉरिडोर व्‍लादिमीर पुतिन का एक ड्रीम प्रॉजेक्‍ट है जो मुंबई को रूस की राजधानी मास्‍को और अन्‍य शहरों से सीधे जोड़ता है। पाकिस्‍तान के रूस के साथ दोस्‍ती बढ़ाने के पीछे उसकी छिपी हुई मंशा है और इसमें उसे चीन का भी समर्थन मिल रहा है। आइए समझते हैं पूरा मामला...

एससीओ बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के पीएम मिखाइल मिशूस्‍टीन 300 सदस्‍यों का भारी भरकम दल लेकर इस्‍लामाबाद पहुंचे थे। पाकिस्‍तान और रूस ने पिछले 2 दशक से मजबूत हो रहे रिश्‍तों को और बेहतर करने के लिए सहयोग पर जोर दिया। रूस और पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्‍तान रूस के साथ राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर रूस के पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

रूस को साधकर क्‍या चाहता है पाकिस्‍तान ?


रूसी नेता ने कहा कि उनका देश पाकिस्‍तान के साथ व्‍यापार बढ़ाना चाहता है। दोनों देशों के बीच व्‍यापार में इस साल 13 फीसदी की तेजी आई है। रूस ने कहा कि उसने पाकिस्‍तान को ऊर्जा की सप्‍लाई बढ़ा दी है। रूसी कंपनियां पाकिस्‍तान में गैस उद्योग का विकास कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि रूस का मानना है कि पाकिस्‍तान की भौगोलिक स्थिति बेहद फायदेमंद है। विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान रूस की खुशामद करके एक तीर से कई शिकार करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्‍तान चाहता है कि उसे ब्रिक्‍स की सदस्‍यता मिले।

रूस के कजान में ब्रिक्‍स की शिखर बैठक होने जा रही है और इसमें 10 नए सदस्‍यों को शामिल करने पर फैसला होगा। पाकिस्‍तान समेत 34 देशों ने ब्रिक्‍स में सदस्‍यता के लिए आवेदन किया है। पाकिस्‍तान को पर्दे के पीछे से चीन से मदद मिल रही है, वहीं भारत विरोध कर रहा है। पाकिस्‍तान चाहता है कि रूस अपना दबाव डालकर भारत का विरोध खत्‍म कराए ताकि ब्रिक्‍स की सदस्‍यता का रास्‍ता साफ हो। भारत ब्रिक्‍स का संस्‍थापक देश है और बिना उसकी अनुमति के पाकिस्‍तान को सदस्‍यता नहीं मिल पाएगी।

रूस ने भारत को दिया संदेश ?


इसके अलावा रूस भारत को करीब 60 फीसदी हथियारों की आपूर्ति करता है, पाकिस्‍तान चाहता है कि रूस के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाकर भारत के प्रभाव को कम किया जा सके। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत इन दिनों अमेरिका के साथ जमकर हथियार खरीद रहा है और रूस पाकिस्‍तान से दोस्‍ती के जरिए नई दिल्‍ली को संदेश देने की कोशिश कर रहा है। वहीं पाक‍िस्‍तान चाहता है कि वह मुंबई कॉरिडोर का हिस्‍सा बने और अपने चीन की मदद से बन रहे सीपीईसी को उससे जोड़ दे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.