ट्रैक पर वापस लौटी मुंबई इंडियंस, जाएगी हार्दिक पंड्या की कप्तानी? पूरे सीजन नहीं मानी कोच की बात

Updated on 29-05-2026 02:05 PM
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमे से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर सफर खत्म होने की कगार पर है। एक सीजन जिसमें टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही, उसके बाद फ्रेंचाइजी अपने पूरे स्क्वाड को बदलने की तैयारी में है और इसकी शुरुआत कप्तानी से होने जा रही है।

कैंप में मची हलचल, कोचिंग स्टाफ ने दिया कड़ा संदेश

द इंडियन एक्सप्रेस ने मुंबई इंडियंस खेमे के कम से कम तीन करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना लगभग तय है। सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि बतौर खिलाड़ी भी टीम में उनकी जगह को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। मुंबई इंडियंस के एक सूत्र ने बताया, 'सीजन के दौरान ही ऐसे कई संकेत मिल चुके थे कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कप्तान के रूप में बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। कैंप में इस बात को लेकर पूरी तरह से सुगबुगाहट तेज है।' इस बड़े फैसले का बैकग्राउंड राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच के बाद तैयार हुई, जब कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक कड़क मीटिंग की।
सूत्र के अनुसार, 'कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को बेहद साफ संदेश दिया कि वे चाहे जहां भी खेलें, उन्हें कोचेबल (कोच की बात सुनने और सीखने वाला) होना पड़ेगा। सीजन में ऐसे कई मौके आए जब कोचिंग स्टाफ ने डेटा और आंकड़ों के आधार पर कुछ सुझाव दिए, लेकिन खिलाड़ियों ने मैदान पर उन रणनीतियों का पालन नहीं किया।' मुंबई इंडियंस की टीम में इस सीजन साफ तौर पर तालमेल में कमी नजर आई, जिसके कारण उन्हें इस सीजन कई मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

क्या सिर्फ बतौर खिलाड़ी टीम में रहेंगे हार्दिक?

मुंबई इंडियंस के एक पुराने जानकार ने भविष्य की राह को लेकर कहा, 'आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी के अंदर गंभीर आत्ममंथन और चर्चा होने वाली है। हर विकल्प को तौला जाएगा। आगे बढ़ते हुए कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे— जैसे क्या हार्दिक आगे कप्तान रह सकते हैं? और क्या वे सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे?' मुंबई इंडियंस की समस्या सिर्फ कप्तानी तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम आधुनिक टी20 क्रिकेट की रफ्तार से काफी पीछे छूट गई है। एक अन्य सूत्र ने माना, 'इस आईपीएल में हम अन्य सफल टीमों की तरह पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। हम समय के साथ खुद को बदल नहीं सके।'

फ्लॉप साबित हुए मुंबई के बड़े नाम, रेस से बाहर

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में टॉप ऑर्डर में लगातार 10 रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन बनाकर टी20 बल्लेबाजी को एक नया आयाम दिया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों ने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों की अहमियत दिखाई। इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस दुनिया के सबसे बड़े और स्टार नामों के होने के बावजूद मॉडर्न टी20 क्रिकेट की लय से पूरी तरह भटकी हुई नजर आई।

फैंस की नाराजगी और फ्लॉप सीजन ने बढ़ाई मुश्किलें

हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस के फैंस के साथ रिश्ता हमेशा से पेचीदा रहा है। मुंबई इंडियंस की खोज रहे हार्दिक को 2022 में रिलीज किया गया था, जिसके बाद वे गुजरात टाइटंस गए और कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीती। लेकिन साल 2024 में वे रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनकर दोबारा मुंबई लौटे। यह फैसला उस समय आया था जब रोहित ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। फैंस को रोहित को कप्तानी से हटाने का यह तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने पूरे सीजन हार्दिक की हूटिंग की। 2024 में टीम सबसे नीचे रही, 2025 में थोड़े सुधार से उम्मीदें जगीं, लेकिन 2026 के इस सीजन ने उन उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। फिलहाल मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और अधिकारी ब्रेक पर हैं, लेकिन आने वाले हफ्तों में जब टीम दोबारा इकट्ठा होगी, तो कड़े फैसले लिए जाना तय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
इंदौर : कम्युनिटी डेवलपमेंट और युवा सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए, टास्कअस (Nasdaq: TASK, जो आउटसोर्स्ड डिजिटल सेवाओं और अगली पीढ़ी के कस्टमर अनुभव में…
 29 May 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को शुरू हुई चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नियमित कप्तान हरमनप्रीत…
 29 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी…
 29 May 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज रात होने वाले क्वालीफायर-2 महामुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन…
 29 May 2026
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमे से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के…
 29 May 2026
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब…
 28 May 2026
ओस्लो: भारत के चेस खिलाड़ी आर प्रग्गनानंदा ने 2024 में पहली बार मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले हराया था। अब दो बार बार आर प्रग्गनानंदा ने फिर से वही कारनामा…
 28 May 2026
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ ही टीम की सबसे बड़ी फैन हैं। टीम के लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टैंड्स में नजर आती हैं। मैच में…
 28 May 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की खूंखार पारी खेलने वाले 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का जलवा…
Advt.