मुंबई 48वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में:दो बार की चैंपियन तमिलनाडु को पारी और 70 रन से हराया

Updated on 04-03-2024 06:18 PM

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सोमवार को मुंबई ने तमिलनाडु को पारी और 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई 48वीं बार फाइनल में पहुंची गई। इससे पहले मुंबई 41 बार चैंपियन और छह बार रनर-अप रही। टीम ने आखिरी खिताब 2016 में जीता था।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने मैच में शतक लगाया। उनकी यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली सेंचुरी रही। इसके साथ ही उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में भी इतने ही विकेट लिए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई और तमिलनाडु के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला गया। शनिवार को मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन पर ही ढेर हो गई। उनके जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 378 रन बनाए। वहीं तमिलनाडु की टीम दूसरी पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुंबई को पारी और 70 रन से जीत मिली।

मुंबई के सामने तमिलनाडु की पहली पारी फेल
मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन ही बना पाई। तमिलनाडु की तरफ से टॉप स्कोरर विजय शंकर रहे। उन्होंने 44 रन बनाया। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 43 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से पहली पारी में तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान और तनुष कोटियान को 2-2 विकेट मिले। मोहित अवस्थी को एक विकेट मिला।

मुंबई ने पहली पारी में 378 रन बनाया। टीम के लिए शार्दूल ठाकुर ने सेंचुरी लगाई। 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे शार्दूल ने 105 बॉल पर 109 रन बनाए। उनके अलावा सरफाराज खान के छोटे भाई मुशीर खान 55 रन बनाकर आउट हुए। तमिलनाडु के लिए कप्तान साई किशोर ने 6 विकेट लिए। कुलदीप सेन ने 2 विकेट झटके। जबकि संदीप वॉरियर और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

तमिलनाडु दूसरी पारी में 162 रन पर ऑलआउट
तमिलनाडु टीम मैच के तीसरे दिन ही दूसरी पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु के लिए दूसरी पारी में बाबा इंद्रजीत ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। मुंबई की तरफ से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। तनुष कोटियान, शार्दूल ठाकुर और मोहित अवस्थी को दो-दो विकेट मिले।

फाइनल में मुंबई का सामना पहले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। पहला सेमीफाइनल मध्य प्रदेश और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.