मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर, बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप; आज RCB हो सकती है बाहर

Updated on 04-05-2024 02:50 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 51 मैच खत्म हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई 17वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी, टीम 9वें नंबर पर है। वहीं कोलकाता ने दूसरे नंबर पर अपनी सिचुएशन स्ट्रॉन्ग कर ली।

मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर
शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

  • मुंबई के अब 11 मैचों में महज 3 जीत और 8 हार से 6 ही पॉइंट्स हैं। टीम केवल रन रेट में बेहतर होने के कारण 10वें नंबर पर मौजूद RCB से एक स्थान ऊपर 9वें स्थान पर है।
  • कोलकाता को 10 मैचों में 7वीं जीत मिली, टीम ने महज 3 मुकाबले गंवाए हैं। KKR 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं।

आज बाहर हो सकती है RCB
17वें सीजन में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बेंगलुरु में होगा। बेंगलुरु 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार से 6 पॉइंट्स लेकर 10वें नंबर पर है। गुजरात को हराने पर टीम 8 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर पहुंच जाएगी। हारने पर RCB भी मुंबई की तरह प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी।

गुजरात के पास प्लेऑफ की आखिरी उम्मीदें बचीं
गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार से 8 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब रन रेट के कारण टीम 8वें नंबर पर है। बेंगलुरु को हराने पर टीम 10 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच जाएगी और अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी। हारने पर टीम 9वें नंबर पर पहुंच जाएगी, इसके बाद उन्हें क्वालिफाई करने के लिए सभी मैच जीतने के साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

बुमराह के पास पहुंची पर्पल कैप
मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट लिए। इसी के साथ उनके टूर्नामेंट में 17 विकेट हो गए और वह टॉप विकेट टेकर में पहले नंबर पर पहुंच गए। SRH के नटराजन 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

आज ऑरेंज कैप ले सकते हैं विराट
CSK के ऋतुराज गायकवाड 509 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर में पहले नंबर पर हैं। आज RCB के विराट कोहली 10 रन बनाकर टॉप पर पहुंच जाएंगे।

टॉप-5 सिक्स हिटर में बनाई नरेन ने जगह
KKR के सुनील नरेन ने मुंबई के खिलाफ एक छक्का लगाया, इसी के साथ टूर्नामेंट के टॉप सिक्स हिटर में वह पांचवें नंबर पर पहुंच गए। नरेन के 25 छक्के हो गए। SRH के हेनरिक क्लासन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। क्लासन के 31 और अभिषेक के 28 सिक्स हैं।

बाउंड्री के बादशाह भी बन सकते हैं कोहली
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके भी ऋतुराज गायकवाड ने ही लगाए हैं, उनके नाम 10 मैचों में 53 चौके हैं। आज विराट कोहली 8 चौके लगाकर पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं। KKR के फिल सॉल्ट 45 चौकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.