एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

Updated on 06-10-2021 07:54 PM

IPL फेज-2 में मंगलवार को टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। टीम के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में रोहित एंड कंपनी 5वें पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि, RR अब टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई है।

इस सीजन में अब तक CSK, दिल्ली कैपटिल्स और RCB की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए फिलहाल KKR और मुंबई के बीच होड़ है। नेट रन रेट के लिहाज से इनमें कोलकाता (+0.294) सबसे अच्छी स्थिति में है।

आज जीत के साथ मुंबई का रन रेट (-0.048) काफी बेहतर हो गया है। MI को अपना अगला मुकाबला हैदराबाद से खेलना है। SRH के खिलाफ अगर मुंबई जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद मुंबई को उम्मीद करनी होगी की RR अपने अगले मुकाबले में KKR को हरा दे।

 अगर KKR राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब का रन रेट मुंबई और KKR से काफी कम है ऐसे में वो भी टॉप 4 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.