WPL में मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया:सिवर-ब्रंट की फिफ्टी, 2 विकेट भी लिए

Updated on 19-02-2025 02:19 PM

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की सीजन में पहली जीत है, वहीं गुजरात की 3 मैचों में दूसरी हार। मंगलवार को वडोदरा में गुजरात 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 16.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेने के बाद फिफ्टी भी लगाई। हेली मैथ्यूज ने 3 और अमीलिया केर ने 2 विकेट लिए। गुजरात से काशवी गौतम ने 20 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। हरलीन देओल ने 32 रन की पारी खेली।

गुजरात 120 रन बनाकर ऑलआउट

कोटाम्बी स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने पावरप्ले में 28 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। हरलीन देओल ने 32 और काशवी गौतम ने 20 रन बनाकर स्कोर किसी तरह 120 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई से अमनजोत कौर और शबनिम इस्माइल को भी 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुईं।

मुंबई की मजबूत शुरुआत

121 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत मजबूत रही। टीम ने पावरप्ले में 1 ही विकेट गंवाया। हेली मैथ्यूज 17, यस्तिका भाटिया 8 और हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर आउट हुईं। अमीलिया केर ने टीम को संभाला, लेकिन वे 19 रन बनाकर आउट हो गईं।

नैटली सिवर ब्रंट ने 33 गेंद पर फिफ्टी लगाई। वे 57 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में सजीवन साजना ने 9 और जी कमलिनी ने 4 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। गुजरात से प्रिया मिश्रा ने 2 और तनुजा कंवर ने 1 विकेट लिया।

पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में पहुंची MI

गुजरात को WPL इतिहास में लगातार पांचवां मैच हराकर मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर जगह बना ली। टीम को पहले मुकाबले में दिल्ली ने हराया था। RCB 2 मैच जीतकर टॉप पर है। वहीं गुजरात 3 में से 2 मैच हारकर 2 पॉइंट्स लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। दिल्ली चौथे और यूपी पांचवें नंबर पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.