सिंगापुर के युवा खिलाड़ी टिम से मुंबई को रहेंगी उम्मीदें

Updated on 14-03-2022 09:19 PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 सत्र सत्र में सिंगापुर के युवा खिलाड़ी टिम डेविड से मुंबई इंडियंस को काफी उम्मीदें रहेंगी। टिम को मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि में खरीदा है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन के अनुसार बड़ी राशि मिलने से टीम की भी आपसे अपेक्षाएं बढ़ जाती है जिससे खिलाड़ी पर दबाव आता ही है।

 साथ ही कहा कि यह तब तक नहीं है जब तक आप खेल में हैं। यह तब भी रहता है जब आप मैदान से बाहर रहते हैं। इसलिए खिलाड़ी को हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने को मानसिक रुप से भी तैयार रखना होता है। यह तभी संभव होता है जब आप दबाव को झेलते हैं और उससे कैसे बाहर निकलते हैं उसका विचार करते हैं। मैंने ऐसे कई खिलाड़ी देखे हैं जिन्हें यह उम्मीद थी और वे इसके तहत आगे बढ़े। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर उस तरह के खिलाड़ी हैं जिनपर दबाव का प्रभाव नहीं पड़ा।

वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी है जिनका खेल दबाव के कारण बेकार हो गया। सिंगापुर के टिम बीबीएल में खेलते हैं। उन्हें पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला है और वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। इसलिए वहां दबाव होगा। विश्व स्तर के शीर्ष खिलाड़ियों के होने के कारण आईपीएल में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली है। इससे भी मुकाबले कठिन होते हैं और खिलाड़ियों पर दबाव आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.