मुनव्वर फारूकी ने अंजलि अरोड़ा को दुनिया के सामने किया एक्सपोज, ब्लॉक करने का दावा निकला झूठा, सामने आया सच
Updated on
18-04-2025 03:12 PM
रियलिटी शो 'लॉक अप' से चर्चा में आए मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा अब दोस्त नहीं हैं। हाल ही में एल्विश के पॉडकास्ट में 'काचा बादाम' गर्ल आई थीं, और यहां बताया कि उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि इसमें सच्चाई नहीं थी। मुनव्वर ने एक्ट्रेस का झूठ दुनियावालों को बताया और फिर उन्हें ब्लॉक कर दिया।
अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी ने 'लॉक अप' से निकलने के बाद से ही एक-दूसरे से कन्नी काट ली थी। वह कभी एक-दूसरे के बारे में बात भी नहीं करते थे। मगर अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी बार किस व्यक्ति को ब्लॉक किया था। उन्होंने अपना फोन एल्विश को दिया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने आखिरी बार मुनव्वर फारुकी को ब्लॉक किया था।
मुनव्वर फारूकी ने अंजलि को किया ब्लॉक
मुनव्वर फारुकी ने एक वीडियो शेयर कर पुष्टि की है कि उन्होंने भी अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम का वीडियो बनाकर दिखाया कि उनके फीड पर अंजलि अरोड़ा का वीडियो दिखाई दे रहा था। जब उन्होंने देखा तो वह हैरान रह गए। वीडियो में वह बोल रहे हैं, 'एक हफ्ते पहले मैं इंस्टाग्राम पर ऐसे ही घूम रहे थे तो अंजलि का पोस्ट दिखाई दी। मैं हैरान हो गया क्योंकि ये तो ब्लॉक ब्लॉक बोलते रहते हैं। ऐसी-ऐसी अफवाहें बातें। मैंने बोला ठीक है। अपन ही आसान कर देते हैं। खटाक करके अपन ब्लॉक कर दिया।'
मुनव्वर फारूकी ने अंजलि को किया एक्सपोज
मुनव्वर फारूकी को ब्लॉक करने की बात अंजलि अरोड़ा ने कई बार बताई है। उन्होंने हमेशा कहा है कि उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन को ब्लॉक कर दिया है। लेकिन अब खुद Bigg Boss 17 विनर ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। उन्हें एक्सपोज कर दिया। जिसके बाद लोग मुनव्वर की तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…