मार्क वुड की नो बॉल पर मुंसे को मिला जीवनदान:माइकल जोंस ने स्टेडियम के बाहर सिक्स मारा

Updated on 05-06-2024 01:47 PM

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के बीच टी-20 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया। बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया गया। बारबडोस के कैनिंगटन ओवल मैदान में मंगलवार को स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। बारिश के चलते यह मैच 10-10 ओवर का हो गया। स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रन बनाए। जॉर्ज मुंसे ने 41 और ओपनर माइकल जोंस ने 45 रन बनाकर नाबाद लौटे।

डकवर्थ लुईस मैथेड (DLS) लागू होने के चलते इंग्लैंड को 109 रन का टारगेट दिया गया। लेकिन बारिश आ गई और इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई।

इस मैच में कई मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। मार्क वुड की नो बॉल ने मुंसे को जीवनदान दिया। टी-20 WC में स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी। माइकल जोंस ने स्टेडियम के बाहर सिक्स मारा।

ENG Vs SCO मैच के 3 मोमेंट्स और 2 रिकार्ड्स..

1. मार्क वुड की नो बॉल पर आउट हुए मुंसे

स्कॉटलैंड की पारी के पांचवें ओवर में मार्क वुड ने जॉर्ज मुंसे को कैच आउट करा दिया। लेकिन बॉलिंग के वक्त उनका पैर क्रीज के बाहर चला गया। अंपायर ने नो बॉल दिया और मुंसे को जीवनदान मिला। वुड की बॉल पर मुंसे ने हवाई शॉट खेलना चाहा, बॉल हवा में गई और बटलर ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लिया। मुंसे इस जीवनदान के बाद नाबाद लौटे। उन्होंने 31 बॉल पर 41 रन की पारी खेली।

2. माइकल जोंस ने स्टेडियम के बाहर सिक्स मारा नई बॉल मगानी पड़ी

क्रिस जॉर्डन के ओवर में माइकल जोंस ने शॉट खेला और बॉल स्टेडियम के बहरा चली गई। शॉट में टाइमिंग शानदार थी। इसके बाद जोंस ने लगतार दो चौके भी मारे। जॉर्डन ने शॉट ऑफ गुड़ लेंथ की बॉल डाली थी। जिसे जोंस ने काऊ कार्नर पर सिक्स लगाया। जोंस नाबाद रहे और उन्होंने 30 बॉल पर 45 रन की पारी खेली।

3. जॉर्ज मुंसे ने स्विच हिट पर दो बॉउंड्री हासिल की

स्कॉटलैंड की पारी के आठवें ओवर में आदिल रशीद को जॉर्ज मुंसे ने लगातार दो बॉल पर स्विच हिट खेला। पहले पर चौका और दूसरे पर सिक्स लगाया। इस ओवर में स्कॉटिश प्लेयर ने मिलकर 18 रन बटोरे। मुंसे ने ओवर की दूसरी बॉल पर स्विच हिट पर डीप कवर पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर फिर मुंसे ने स्विच हिट मारा इस बार कनेक्शन और अच्छा हुआ और बॉल बॉउंड्री लाइन के बाहर सिक्स के लिए गई। मुंसे ने पारी में 4 चौके और 2 सिक्स लगाया।

1. टी-20 WC में स्कॉटलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

स्कॉटिश ओपनर रिची बेरिंगटन और जॉर्ज मुंसे ने इस मैच में स्कॉट्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों प्लेयर नाबाद रहे और टीम के लिए 90 रन जोड़े। किसी भी विकेट के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी 92 रन की है। जिसे तीसरे विकेट के लिए रिची बेरिंगटन और मैथ्यू क्रॉस ने 2021 के वर्ल्ड कप में बनाया था।

2. टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड यूरोपियन टीम के खिलाफ कभी नहीं जीती

इस मैच से एक और सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम रहा। इंग्लैंड आज तक कभी भी यूरोपियन देशों के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं जीता है। अब तक 5 मैच हुए है। जिसमें इंग्लैंड को 3 में हार और 2 मैच बिना नतीजा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.