'मेरी एक टांग नकली है...' वाले मुश्‍ताक खान का खुलासा- 'वेलकम' में मुझे अक्षय कुमार के स्‍टाफ से भी कम फीस मिली

Updated on 16-04-2025 02:30 PM
'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा ख‍िलाड़ी था। एक दिन उदय भाई के लिए मेरे मुंह से गलत निकल गया तो मजनू भाई ने मेरी हॉकी से मेरी टांग के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। लेकिन इंसान अच्‍छे हैं, मुझे फौरन हॉस्‍प‍िटल ले गए और ये नकली टांग लगवाई।' साल 2007 में रिलीज हुई ब्‍लॉकबस्‍टर कॉमेडी फिल्‍म 'वेलकम' का यह डायलॉग और इसे बोलने वाले मुश्‍ताक खान भी आपको जरूर याद होंगे। बीते 45 साल से मुश्‍ताक फिलम इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा हैं। मंझे हुए कलाकार हैं। लेकिन अपने हालिया इंटरव्‍यू में उन्‍होंने एक चौंकाना वाला खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया है कि 'वेलकम' में उन्‍हें अक्षय कुमार के स्‍टाफ से भी कम फीस मिली थी।मुश्‍ताक खान ने साल 1980 में 'अल्‍बर्ट पिंटो को गुस्‍सा क्‍यों आता है' में छोटे से किरदार से बड़े पर्दे पर एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था। 'हम हैं राही प्‍यार के', 'क्रांतिवीर', 'गदर' और 'स्‍त्री' समेत 100 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। टीवी पर 'वागले की दुनिया', 'भारत एक खोज' और 'कुछ रंग प्‍यार के ऐसे भी' जैसे 12 से अध‍िक सुपरहिट शोज का हिस्‍सा रहे हैं।

फिक्‍स थी मुश्‍ताक खान की फीस, शूट में लगे कॉन्‍ट्रैक्‍ट से अध‍िक दिन

'फिल्मी मंत्रा' को दिए इंटरव्‍यू में मुश्ताक ने बताया कि 'वेलकम' फिल्‍म के लिए उनकी फीस फिक्‍स दी। जबकि कॉन्‍ट्रैक्‍ट में जितने दिनों की बात हुई थी, उससे ज्‍यादा दिन शूट करने में लगे थे। एक्‍टर ने कहा, 'जब हम किसी चीज के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट करते हैं, तो यह साफ बताया जाता है कि शूटिंग में 20 या 25 दिन लगेंगे। उसी हिसाब से हमारी फीस भी तय होती है।'

फिल्‍म के स्‍टार्स के पर्सनल स्‍टाफ से भी कम थी फीस

एक्‍टर ने बताया कि अनीस बज्मी के डायरेक्‍शन में बनी 'वेलकम' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और कटरीना कैफ जैसे सितारे थे। लेकिन मुश्ताक खान को लंबी शूटिंग के बावजूद बहुत कम मेहनताना मिला था। उन्‍होंने खुलासा किया कि उनकी फीस उस फिल्‍म के स्‍टार एक्‍टर्स के स्‍टाफ से भी कम थी।

'मैं कभी इस बारे में अक्षय या अनिल कपूर से बात नहीं की'

जब मुश्‍ताक खान से पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने इस बारे में कभी भी अक्षय कुमार या अनिल कपूर के बात की? एक्‍टर ने कहा, 'मैंने अक्षय कुमार या अनिल कपूर के साथ इस बारे में कभी बात नहीं की। मैं उनके पास सिर्फ काम के लिए गया था, इस मुद्दे के लिए नहीं।'

मुश्‍ताक खान ने बताया क्‍यों कम थी 'वेलकम' में उनकी फीस

अक्षय कुमार के स्‍टाफ से भी कम फीस मिलने पर मुश्‍ताक खान ने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि उनके स्‍टाफ को ज्‍यादा पैसे क्यों मिले। हमारे साथ यह तय हुआ था कि आप इस फिल्म को 1 लाख रुपये में करेंगे। इसलिए अब आपको यह करना ही होगा, भले ही इसमें 20-25 दिन लगें। अब जो स्‍टार्स के स्‍टाफ हैं, उनको हर दिन की ड्यूटी के हिसाब से पैसे मिलते हैं। अगर हम भी डेली ड्यूटी के हिसाब से पैसे लें, तो कल्पना कीजिए कि हमें कितना पैसा मिलता।

32 करोड़ में बनी 'वेलकम' ने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाए थे 117.91 करोड़

'वेलकम' बॉलीवुड की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्‍मों में गिनी जाती है। 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 2007 में बॉक्‍स ऑफिस पर 117.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्‍म में मुश्‍ताक खान के किरदार का नाम 'बल्‍लू' था, जो उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) के करीबी सहयोगियों में से एक था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.