7 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड नेगेटिव, जान लीजिए वजह
Updated on
22-10-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: 2018 के बाद सात साल में यह पहली बार है जब ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक साल का रोलिंग रिटर्न नेगेटिव हो गया है। Elara Capital के आंकड़ों के मुताबिक, शेयरों में जमकर पैसा लगाने और कुछ खास जगहों पर निवेश के बावजूद, निवेशक हर तरफ हो रही परफॉर्मेंस की गिरावट से बच नहीं पाए हैं। इस गिरावट को देखते हुए निवेशक अब सतर्क हो गए हैं।
रोलिंग रिटर्न किसी स्कीम द्वारा दिए गए लॉन्ग-टर्म रिटर्न का एक औसत कैलकुलेशन है। यह किसी भी स्कीम का एक अवधि के लिए लिया गया सालाना रिटर्न भी है। इसका विश्लेषण करके, निवेशक यह समझ सकते हैं कि किसी फंड ने किसी निश्चित समय सीमा में किस तरह का प्रदर्शन किया है। ET के मुताबिक, यह ट्रेंड अगस्त 2025 के आसपास साफतौर पर पलटने लगा।
एक्स्ट्रा रिटर्न
उस वक्त, AUM-वेटेड मीट्रिक (यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की ओवरऑल परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है) 2018 के बाद पहली बार नेगेटिव हो गया। एक साल का रोलिंग रिटर्न ( यह निवेशकों के भरोसे और निवेश का एक बड़ा पैमाना है) अब जीरो से नीचे है। यह कई सालों की तेजी के बाद एक बड़ा बदलाव है। खास बात यह है कि फरवरी 2025 से इक्विटी फंड्स ने एक साल के रोलिंग बेसिस पर डेट (Debt) फंड्स से भी खराब प्रदर्शन किया है।डेट के मुकाबले इक्विटी पर मिलने वाला एक्स्ट्रा रिटर्न घटकर सिर्फ 10% रह गया है, जो अक्टूबर 2020 के बाद सबसे कम है। Elara के मुताबिक, पिछले दो महीनों में प्योर इक्विटी फंड में निवेश में कमी आई है। जुलाई में 42,700 करोड़ रुपये का निवेश आया, वहीं अगस्त में यह घटकर 33,430 करोड़ रुपये और सितंबर में 30,400 करोड़ रुपये रह गया।स्मॉलकैपके निवेश में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…