थोड़ी अलग दिखेगी मेरी कप्तानी की शैली, उप-कप्तान स्टीव स्मिथ से लूंगा सलाह : कमिंस

Updated on 27-11-2021 10:03 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के नव नियुक्त कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम की अगुआई की उनकी शैली अपने पूर्ववर्ती कप्तानों से अलग हो सकती है। उन्होंने कहा वह रणनीतिक सलाह के लिए उप-कप्तान स्टीव स्मिथ पर निर्भर होंगे। कमिंस आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की पूर्णकालिक आधार पर अगुवाई करने वाले पहले तेज गेंदबाज होंगे। उनके साथ स्मिथ को उप कप्तान बनाया गया है।

कमिन्स टिम पेन की जगह लेंगे जिन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने का चार साल पुराना मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले सप्ताह कप्तानी छोड़ दी थी। कमिंस ने पत्रकारों से कहा यह (कप्तानी करने का तरीका) बाहर से कुछ अलग सा लग सकता है, संभवत: बीते समय के अन्य कप्तानों को। गेंदबाजी कप्तान के बारे में काफी चीजें पता नहीं हैं इसलिये मैं शुरू से ही दृढ़निश्चयी था कि अगर मैं कप्तान हूं तो स्टीव जैसा कोई उप कप्तान मेरे पास हो।

उन्होंने कहा मैदान पर ऐसा भी समय होगा जब मैं जिम्मेदारी स्टीव को सौंप दूंगा और आप स्टीव को मैदान में क्षेत्ररक्षण सजाते देखोगे, और शायद गेंदबाजी में बदलाव करते हुए भी जो उप कप्तानी से थोड़ा ज्यादा ही होगा। मैं वास्तव में ऐसा ही कुछ चाहता हूं। उन्होंने कहा ऐसा भी समय होगा जब मैं क्रीज से बाहर रहूंगा, गर्म दिन में गेंदबाजी के स्पैल के बीच में मुझे रणनीति और अनुभव के लिए लोगों से सलाह की जरूरत होगी इसलिए यह बड़े कारण में से एक है कि मैं स्टीव को उप-कप्तान के रूप में चाहता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.