मेरा दिल चूर-चूर हो गया है... इरफान पठान ने इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर लिखा इमोशनल मेसेज

Updated on 20-10-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां विश्व कप 2023 का रोमांच चरम पर है तो दूसरी ओर इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध की आग में जल रहे हैं। आतंकी संगठन हमास ने लगभग 15 दिन पहले इजरायल में घुसकर हमला किया था और भयंकर उत्पात मचाया। इसके जवाब में इजरायल भयंकर गुस्से में है और फिलिस्तीन की सीमा पर न केवल तोपें तैनात कर रखी हैं, बल्कि अपने हवाई हमले से भयंकर तबाही मचा रखी है। दोनों ही तरफ की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने वालों की रूह कांप जा रही है।

इस युद्ध पर अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान की प्रतिक्रिया आई है। उन्हों एक्स पर लिखा- युद्ध में घायल हुए सभी निर्दोष लोगों के बच्चों के लिए मेरा दिल दुखता है। जल्द ही शांति कायम हो। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के लिए मुखर इरफान पठान ने इस पोस्ट में किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया। हालांकि, इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। कुछ ने फिलिस्तीन के पक्ष में बातें लिखी हैं तो कुछ ने इजरायल के पक्ष में।

उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन हमास के हमले में इजरायल में लगभग 1500 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इजरायल की बमबारी से लगभग 3000 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इजरायल ने साथ ही यह भी दावा था कि हमास ने हमले में न केवल जान ली, बल्कि बड़ी संख्या में इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया। इसमें महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं। दूसरी ओर, फिलिस्तीन का आरोप है कि इजरायल ने गाजा में अल अहली अस्पताल पर बमबारी की थी, जिसमें 500 बेगुनाहों की जान गई। हालांकि, उसने इससे इनकार किया है।

दूसरी ओर, इरफान पठान की बात करें तो वह विश्व कप में कॉमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रेडिक्शन में बताया था कि भारतीय टीम एक बार फिर 2011 की तरह विश्व विजेता बन सकता है। पठान टी-20 वर्ल्ड कप 2007 टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। पठान ने कई बार अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.