मेरा तो नाम ही यही है... पाकिस्तानी लड़की ने पिता से शादी करने की दी अजीब दलील, हैरान हुए लोग

Updated on 07-07-2023 07:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक पिता और बेटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में बेटी कहती है कि उसने नाम के आधार पर अपने पिता से शादी कर उनकी चौथी पत्नी बन गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान में कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।


वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे वीडियो में Zen TV Blog का वॉटरमार्क आ रहा है। इसे किसी मॉल या एयरपोर्ट के लाउंज में रिकॉर्ड किया लग रहा है। वीडियो में कैमरे के पीछे खड़ी महिला सवाल पूछती है कि... आप चौथी बीबी हैं। आपको पता है कि राबिया अरबी जुबान में अरबउ (कुछ ऐसा ही शब्द) से निकला है और इसका मतलब ही चार है। आप इनकी चौथी बीबी हैं, यह कैसा इत्तेफाक है।

लड़की ने बताया- क्यों बनी चौथी बीबी

इस सवाल के जवाब में लड़की कहती है कि क्योंकि मैंने सुना ये था कि राबिया नाम की लड़कियां होती हैं, वो चौथी बेटियां होती हैं। फिर मैंने सोचा कि चौथी बेटी तो मैं नहीं हूं क्योंकि मैं दूसरे नंबर पर हूं, इसलिए मैंने कहा कि चलो नाम का मतलब ही चौथे पर फिट होना है तो चौथी शादी ही कर लेती हूं। तो मैं चौथी बीबी बन जाती हूं।

सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे लोग


इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर आश्चर्य जताया है। पब्लिक नोज नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि इसीलिए वे उन्हें पढ़ाई नहीं करने देते। एक दूसरे यूजर ने इन्हें बेहूदा करार दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.