म्यांमार में जुंटा सेना ने चीन सीमा के पास किए भीषण हवाई हमले, बमबारी में 11 नागरिकों की मौत, भारी तनाव

Updated on 06-09-2024 05:15 PM
नेपीडा: म्यांमार की जुंटा सेना की ओर से उत्तरी शान राज्य में किए गए हवाई हमलों ने 11 लोगों की मौत हो गई है। जुंटा से लड़ रहे एक विद्रोही गुट के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एएफपी को बताया कि उत्तरी शान राज्य में जुंटा ने बमबारी की है, इसमें 11 नागरिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) के लेवे यायऊ के मुताबिक शुक्रवार को नमखम शहर में दो इलाकों में बमबारी की गई। उन्होंने कहा कि हमलों में 11 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। ये इलाका चीन के युन्नान प्रांत की सीमा से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर हैं, जहां बमबारी की गई है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, तख्तापलट कर सत्ता में आए जुंटा को व्यापक सशस्त्र विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विद्रोही गुटों से लड़ रहे जुंटा के सैनिकों पर हिंसा और आम नागरिकों पर हवाई और तोप से हमले करने के भी आरोप लगे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर जुंटा पर 11 नागरिकों को मार डालने का आरोप लगा है, जिनमें चार महिलाएं और दो बच्चे भी हैं। चीन के युन्नान प्रांत की सीमा से लगते हुए इस क्षेत्र में हालिया समय में लगातार लड़ाई हुई है। हाल ही में टीएनएलए सेनानियों ने कई हफ्तों की लड़ाई के बाद शहर पर नियंत्रण का भी दावा किया था।

इमारतों पर भी गिराए गए बम!


जुंटा सेना पर इमारतों पर भी बमबारी का आरोप विद्रोही गुटों ने लगाया है। ऐसे कुछ वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिनमें नष्ट हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। जुंटा की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। उत्तरी शान राज्य में चीन के साथ सीमा के पास सशस्त्र समूहों और पीपुल्स डिफेंस फोर्से के गठबंधन के कारण जुंटा ने एक बड़े हिस्से से नियंत्रण खो दिया है। विद्रोही गुटों ने यहां एक क्षेत्रीय सैन्य कमान को भी जब्त कर लिया है

स्टेट मीडिया ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने जातीय सशस्त्र समूहों के कब्जे वाले क्षेत्र में नागरिकों को सैन्य जवाबी हमले के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। जुंटा ने इस सप्ताह यह भी घोषणा की कि उसने टीएनएलए को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। टीएनएलए, अराकान आर्मी (एए), म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (एमएनडीएए) का समर्थन करते हुए करते हुए पाए जाने पर अब लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.