आर्जेंटीना के आकाश में दिखे 'रहस्यमय बादल', स्थानीय लोगों में फैली दहशत

Updated on 24-11-2021 07:52 PM

ब्यूनस आयर्स  आर्जेंटीना के आसमान में रहस्यमय बादल देखकर लोग दहशत में गए। ये बादल, सामान्य बादलों से अलग थे। ये ऐसे दिखाई दे रहे थे, जैसे रूई के विशाल गोले आसमान में तैर रहे हों। स्थानीय लोग ऐसे बादलों को अच्छा नहीं मानते। लोगों का कहना है कि ऐसे बादल दिखाई देने पर अक्सर तूफान आते हैं और भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

बताया जा रहा है कि गत 13 नवंबर को कासा ग्रांडे, कोरडोबा के आकाश में ये रहस्यमय आकार के बादल देखे गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल देखने में बहुत खूबसूरत दिख रहे थे, किन तेज तूफान आने की चेतावनी दे रहे थे। इन बादलों के वीडियो को इंटरनेट पर पिछले सप्ताह अपलोड किया गया था और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इसे रूई, मार्श मैलो, डरावना करार दे रहे हैं। इस वीडियो में कैप्शन दिया गया है शनिवार को दोपहर में पूरा आकाश असामान् बादलों से ढंका हुआ था। इसे देखकर मुझे लगा कि मैं जैसे पशुओं के बाड़े में फंसा हुआ हूं और इसके बाद बिजली कड़कने के साथ तेज तूफान, हवा और ओलावृष्टि शुरू हो गई।

वीडियो अपलोड करने वाले ने लिखा कि हम भाग्यशाली हैं कि इस विचित्र घटना को कैमरे में कैद किया है, जो मौसम में हो रहे बदलानों का परिणाम है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कॉमेंट किया ये सबसे अच्छे बादल हैं जिसे मैंने अब तक देखा है। एक अन् यूजर ने लिखा यह बहुत ही डरावना है। एक अन् यूजर ने कॉमेंट किया यह किसी दूसरी ग्रह का भी हो सकता है। कई यूजर्स ने बादलों को बहुत ही सुंदर करार दिया। इन बादलों को देखकर एक पल के लिए ऐसा लगता ही नहीं कि ये बादल हैं।

पैटर्न में बने बादल आसमान पर कुछ यूं छाते हैं कि दूर-दूर तक इन्हें देखा जाता है। कई बार बारिश के बाद ऐसे बादल आपको देखने को मिल सकते हैं, मगर परफेक्ट बहुत कम ही दिखते हैं। माना जाता है कि ये बादल में पानी और बर्फ के कणों के ज्यादा होने के कारण बनते हैं। बादल के अंदर कुछ इस प्रकार से दबाव बनता है कि वे किसी थैले की तरह लटक जाते हैं। इनके दिखाई देने पर अक्सर तूफान आते हैं, भारी बारिश और बिजली गिरती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.