मिस्र में मिला रहस्यमय रानी का पिरामिड, 300 ममी के साथ मिला सोने का मुखौटा

Updated on 26-11-2022 05:06 PM
काहिरा: मिस्र को पिरामिड का देश कहा जाता है। पुरातत्वविदों ने अब मिस्र में एक प्राचीन रानी के पिरामिड का पता लगाया है। खुदाई में उन्हें पिरामिड, ताबूतों, ममियों, कलाकृतियों और आपस में जुड़ी सुरंगों की एक श्रृंखला मिली है। पिछले दो वर्षों से मिस्र की राजधानी काहिरा से 32 किमी दूर दक्षिण में स्थित पुरातात्तविक स्थल सक्कारा में खुदाई हो रही थी। पुरातत्वविदों ने ताबूतों और ममियों की खोज की है, जो राजा तूतनखामेन के करीबी जनरलों और सलाहकारों से संबंधित माना जा रहा है।

पुरातत्विदों ने एक करीबी पिरामिड पर भी ध्यान केंद्रित किया जो मिस्र के छठे राजवंश के पहले राजा टेटी का था। मिस्र के पूर्व पुरावशेष मंत्री और इस खुदाई में शामिल रहे वैज्ञानिक ज़ाही हवास ने कहा, 'नए साम्राज्य काल में टेटी को देवता की तरह पूजा जाता था। इसलिए हर कोई उसके करीब दफन होना चाहता था।' उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि सक्कारा में मिली ज्यादातर कब्रें पुराने साम्राज्य से जुड़ी हैं। हमें 30 से 60 फीट के शाफ्ट मिले हैं जो आपस में जुड़े हैं।'हवास ने कहा, 'इन शाफ्टों में पुरातत्वविदों को न्यू किंगडम काल के 300 सुंदर ताबूत मिले। नए किंगडम के ताबूत यहां मिलना पहले सामान्य नहीं रहा है। इसलिए इन ताबूतों के कारण यह स्थल बहुत खास हो गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'सभी ताबूत पर बने चेहरे अलग-अलग हैं। पुरुष और महिला में भी अंतर दिखता है। सभी ताबूतों पर नाम लिखे हैं। कई पर उन बच्चों के नाम हैं जिन्होंने शवों को ममी में बदला।' न्यू किंगडम को मिस्र साम्राज्य भी कहा जाता है जो छठी शताब्दी ईसा पूर्व से 11वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच का था। यहां मिली ममी लगभग 3000 साल पुरानी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.