‘नागिन’ मौनी रॉय की वेडिंग डेट सामने आई

Updated on 01-12-2021 11:30 PM

मुंबई । बॉलीवुड  एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा  के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल  और अंकिता लोखंडे तथा  विक्की जैन  की जल्द शादी की खबरों के बाद टीवी से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली एकता कपूर  की ‘नागिन मौनी रॉय की वेडिंग डेट सामने आ गई हैं।मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार  के संग 7 फेरे लेने जा रही हैं।शादी कहां और कैसे होने वाली है, इसका खुलासा हाल ही में उनकी बहन ने किया है।मौनी रॉय और सूरज नांबियार पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पिछले दिनों खबर थी कि मौनी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।एक्ट्रेस की चचेरी बहन ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की हैं।उन्होंने बताया कि मौनी और सूरज डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं।ये शादी या तो दुबई या इटली में संपन्न होने वाली हैं और इसके बाद वह अपने गृह जिला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक रिसेप्शन करने वाले हैं।

सूरज नांबियार पेशे से बैंकर हैं, जो दुबई में सेटल हैं।27 जनवरी को शादी से पहले यानी 25 और 26 जनवरी को शादी से पहले की सभी पस्में निभाई जाएंगी।अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही चुप्पी साधे रहने वाली मौनी ने हालांकि अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो छोटे पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी ।बाद में उन्होंने ‘देवों के देव महादेव और ‘नागिन जैसे शो में भ एक्टिंग की।उन्होंने फैंटसी थ्रिलर में शिवन्या के रूप में प्रसिद्धि हासिल की।इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और अक्षय कुमार-स्टारर ‘गोल्ड के साथ अपनी शुरुआत की।

इसके बाद ‘मेड इन चाइना में उन्होंने काम किया।अभी मौनी ‘ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन साथ नजर आएंगे। बता दें इस साल मार्च के महीने में ये खबर आई थी कि मौनी रॉय की मम्मी सूरज नांबियार के पैरंट्स से मिलीं।कहा जा रहा था ये मुलाकात एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी और उसमें मौनी रॉय के भाई भी मौजूद थे।मंदिरा बेदी मौनी की काफी अच्छी फ्रेंड हैं।अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.