NAC 2025: कला, संस्कृति और सौंदर्य उद्योग की विरासत का संगम

Updated on 23-09-2025 10:09 AM

उदयपुर - हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप (NAC 2025) हुई जिसमें बार्बरिंग केटेगरी में उदयपुर के भूपेश सेन ने प्रथम और देव सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर का दादा नंदकिशोर वर्मा सम्मान कमलेश सेन को मिला।

अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी एजुकेटर उन्नति सिंह द्वारा आयोजित यह आयोजन राष्ट्रीय कला को समर्पित था, जिसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को सशक्त बनाना और विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से सांस्कृतिक गर्व और एकता को बढ़ावा देना था। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर के कलाकारों ने छह प्रमुख श्रेणियों- बार्बरिंग, हेयर कलर, कट एंड स्टाइल, नेल आर्ट, स्किन केयर, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। NAC 2025 का प्रारूप प्रतियोगिताओं, स्टेज प्रेजेंटेशन, हेयर शो और रैम्प वॉक का अनूठा संगम था, जो सौंदर्य उद्योग की विरासत और नवाचार को दर्शाता है।

इस आयोजन के बारे में आयोजक उन्नति सिंह ने कहा, "NAC 2025 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन है-जिसका उद्देश्य कलात्मक विरासत को सम्मान देना, कलाकारों की आवाज़ को बुलंद करना और अगली पीढ़ी को गर्व और उद्देश्य के साथ सौंदर्य उद्योग की विरासत आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।"

पहले दिन की शुरुआत जनरेशन हेयर एक्सपर्ट्स की रैम्प वॉक से हुई, इसके बाद अकादमी प्रेजेंटेशन और प्रतियोगिता मॉडल्स की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भास्कर और झलक द्वारा प्रस्तुत हेयर शो और सीमा वी जेराजानी का अवांट गार्ड हेयर शो मुख्य आकर्षण रहे। इस दिन कमलेश सेन को श्री नंद किशोर वर्मा सम्मान से नवाजा गया। दूसरे दिन जनरेशन मेकअप एक्सपर्ट्स की प्रस्तुति, डीसी ज्वेलर्स द्वारा रॉयल राजपुताना ब्राइडल शो और पैन इंडिया आर्टिस्ट्स द्वारा "देवलोकः देव अवतरण" ने दर्शकों को रोमांचित किया। भारत और डोरिस गोदाम्बे को श्री श्री पंधारी जुकर दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सौंदर्य जगत के प्रतिष्ठित कलाकार शामिल थे, और स्टेज शो में भी कई नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। विजेताओं को उनकी कला और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में रेनू यादव (स्किन), सनी जैस (मेकअप), मनीष सरवान (नेल्स), राहुल सेन (हेयर कट, कलर एंड स्टाइल), भूपेश सेन (बार्बरिंग) और अंशुत्न मालवीय (हेयरस्टाइलिंग) शामिल रहे। विजेताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें आइकोनिक टूल्स, क्रायोलन मेकअप हैम्पर्स, 03+ स्किनकेयर किट्स और पेडीकैल्म नेल केयर पैकेज शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.