21वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने नडाल

Updated on 31-01-2022 07:40 PM

मेलबर्न। राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चला। 

नडाल का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन

2009 के बाद नडाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाया है। 2009 में नडाल ने रोजर फेडरर को फाइनल में हराया था। वह फाइनल मैच भी पांच सेट तक चला था। हालांकि उसके बाद नडाल को चार बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार 13 साल के इंतजार के बाद राफेल नडाल फिर से ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे।

दो सेट हारने की बाद की वापसी

फाइनल मुकाबले का पहला सेट मेदवेदेव के नाम रहा। उन्होंने नडाल को 6-2 से हराया। खेल की शुरुआत में नडाल ने बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन मेदवेदेव ने शानदार वापसी करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। दोनों के बीच दूसरा सेट काफी रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने दो बार एक दूसरे की सर्विस ब्रेक की। एक समय नडाल 4-2 से आगे चल रहे थे, तभी मेदवेदेव ने धमाकेदार वापसी की और मुकाबले को 6-6 की बराबरी पर ला खड़ा किया और टाइब्रेकर में ये सेट मेदवेदेव 7-6(7-5) से जीता।

पहले दोनों सेटों में मिली हार के बाद राफेल ने जोरदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर मुकाबले को फाइनल सेट तक लेकर गए। तीसरा और चौथा सेट नडाल ने 6-4 से अपने नाम किया। फाइनल सेट भी मेदवेदेव ने हार नहीं मानी और नडाल के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में जीत एक बार फिर से राफेल नडाल के हाथों ही लगी। उन्होंने आखिरी सेट 7-5 से जीतकर अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.