ट्रम्प की टैरिफ लिस्ट में भारत-चीन का नाम:कहा- अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वालों पर टैरिफ लगाएंगे, यह बहुत जल्द होगा

Updated on 28-01-2025 03:03 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर हाई टैरिफ लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका वापस उस सिस्टम को अपनाए जिसने उसे धनी और ताकतवर बनाया है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

हम उन देशों और बाहरी लोगों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। देखिए दूसरे देश क्या करते हैं। चीन बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। भारत, ब्राजील और बाकी देश भी ऐसा ही करते हैं। हम ऐसा अब और नहीं होने देंगे क्योंकि हम अमेरिका को सबसे पहले रखेंगे।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि अमेरिका एक ईमानदार सिस्टम तैयार करेगा, जिससे हमारे खजाने में पैसा आएगा और अमेरिका फिर से बहुत अमीर हो जाएगा। यह सब कुछ बहुत जल्द होगा।

ट्रम्प बोले- अपने लोगों को अमीर बनाएंगे, दूसरे देशों पर टैक्स लगाएंगे 

ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए अपने लोगों पर टैक्स लगाने की जगह हम अपने लोगों को अमीर बनाने के लिए दूसरे देशों पर टैक्स लगाएंगे।

अमेरिका फर्स्ट का नारा दोहराते हुए ट्रम्प ने कहा कि जैसे अन्य देशों पर टैरिफ बढ़ेंगे वैसे ही अमेरिकी वर्कर्स और इंडस्ट्री पर टैक्स कम हो जाएंगे। इससे हमारे देश में बड़ी संख्या में नौकरियां आएंगी और कारखाने लगेंगे।

सेना से ट्रांसजेंडर आइडियोलॉजी खत्म कर देंगे 

ट्रम्प ने सेना में ट्रांसजेंडर्स और DEI (विविधता, समानता और समावेश) प्रोग्राम पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह तय करने के लिए कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना, हम अपनी सेना से ट्रांसजेंडर आइडियोलॉजी पूरी तरह से खत्म कर देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने सरकार और प्राइवेट सेक्टर और सेना में सभी DEI संबंधी बकवास पॉलिसी को खत्म करने का आदेश दिया है। हमने इसे एक हफ्ते में किया। यह इतना आसान नहीं था, लेकिन हर कोई यही चाहता था।

ट्रम्प बोले- कंपनियां चीनी AI मॉडल से सावधान रहें ट्रम्प ने चीन की डीपसीक AI को लेकर अमेरिकी इंडस्ट्री को चेतावनी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जीतने के लिए इस तरफ पूरा फोकस करना होगा। हालांकि ट्रम्प ने यह भी कहा कि यह झटका सिलिकॉन वैली के लिए पॉजिटिव भी हो सकता है क्योंकि इससे उसे कम कीमत में इनोवेशन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ट्रम्प ने चीन को एडवांस सेमीकंडक्टर तकनीक के निर्यात पर रोक लगाने की बात कही है।

गूगल ने अमेरिका में मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदला

दूसरी तरफ गूगल ने अमेरिका में 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' का नाम बदल कर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' कर दिया। हालांकि, मेक्सिको में 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' नाम ही दिखाई देगा। वहीं, दुनिया के बाकी देशों में दोनों नाम नजर आएंगे।

गूगल ने X पर लिखा- हमारे यहां लंबे समय से यह सिस्टम चला आ रहा है कि जब किसी जगह का सरकारी रिकॉर्ड में नाम अपडेट हो जाता है, तो हम भी उसमें बदलाव कर देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.