स्ट्रेस की वजह से नरगिस ने लिया था काम से ब्रेक

Updated on 29-03-2022 07:56 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कुछ साल पहले अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था। अपने करियर की शुरुआत में नरगिस ने फिल्म 'रॉकस्टार' से सबके दिलों को छू लिया था। उसके बाद नरगिस कुछ और फिल्मों और आइटम नंबर्स में नजर आईं, लेकिन वो जलवा नहीं दिखा पाईं जो उन्होंने अपनी पहली फिल्म में दिखाया था।

इसलिए उसके बाद उन्होंने कुछ दिन फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया और अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया। हालांकि नरगिस अब भारत वापस गई हैं और जल्द साउथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। नरगिस ने कहा, "कहीं कहीं मुझे यह महसूस हो रहा था कि मेरे ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा हो रहा है, जिस वजह से मुझे बहुत स्ट्रेस हो रहा था। मैं अपने दोस्तों और परिवार को भी मिस कर रही थी।

मुझे याद है कि साल 2016 और 2017 में मुझे इस बात का एहसास हुआ था। मैंने महसूस किया कि इस काम से मुझे खुशी नहीं मिल रही है। मैंने बैक-टू-बैक फिल्मों में काम किया, इस दौरान और भी बहुत कुछ हो रहा था और मैं इसे रोकना चाहती थी। मैंने महसूस किया कि अपने दिमाग और शरीर के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए मुझे इसे रोकना होगा और इसलिए मैंने यह कदम उठाया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.