नासा ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लांच किया, छह महीने तक ये चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा

Updated on 30-06-2022 08:40 PM

वॉशिंगटन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लांच किया। इसके साथ आर्टेमिस अंतरिक्ष कार्यक्रम का शुरुआती चरण शुरू हो गया है। माइक्रोवेव ओवन के आकार का ये स्पेसक्राफ्ट 25 किग्रा का है। न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से स्थानीय समय के मुताबिक 10.55 बजे इस लांच किया गया।

 छह महीने तक ये चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा और नासा के लूनर गेटवे के इस्तेमाल से पहले कक्षा की स्थिरता का परीक्षण करेगा। लूनर गेटवे को 2024 में लॉन्च किया जाएगा। 50 वर्षों में पहली बार चंद्रमा पर इंसानों को लैंड कराने के लिए ये स्टेजिंग एरिया के रूप में काम करेगा। लूनर गेटवे चांद के चारों ओर घूमने वाला स्पेस स्टेशन होगा। ठीक उसी तरह जैसे पृथ्वी के चारों ओर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन होता है। इसी तरह का गेटवे संभावित मंगल ग्रह के मिशन के लिए जंपिंग-ऑफ पॉइंट के रूप में काम करेगा। कैपस्टोन अंतरिक्ष यान को 2021 में लांच किया जाना था। अमेरिकी कंपनी रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन बूस्टर रॉकेट से इसे लांच किया गया है।


नासा में लांच सेवाओं के निदेशक ब्रैडली स्मिथ ने इस लांच को शानदार बताया। उन्होंने कहा, हमें इस बनाने में आठ साल लगे हैं और आज हम लॉन्चिंग के दिन पर पहुंच गए हैं। हमारी अविश्वसनीय टीम ने कैपस्टोन को चांद की कक्षा के लिए भेज दिया है।' कैपस्टोन चांद का हालो आकार में चक्कर लगाएगा। यानी ये चांद को केंद्र मान कर पूरी तरह गोल नहीं घूमेगा। चक्कर लगाने के दौरान चांद से इसकी दूरी बदलती रहेगी। ये चांद के सबसे नजदीक 1600 किमी और सबसे दूर 70,000 किमी तक चक्कर लगाएगा।

 चांद का एक चक्कर ये सात दिन में लगाएगा। जिस आकार में ये स्पेस क्राफ्ट चक्कर लगाएगा वैसा कभी भी अंतरिक्ष में किसी स्पेसक्राफ्ट ने नहीं लगाया है। चक्कर लगाने का ये रास्ता चांद और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के बैलेंस प्वाइंट पर होगा, इससे कम ऊर्जा खर्च होगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बैलेंस प्वाइंट के चलते कैपस्टोन दोनों के बीच में फंसा रहेगा और किसी एक के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित नहीं होगा। कैपस्टोन छह महीने इस तरह चक्कर लगाएगा ताकि लूनर गेटवे को गुरुत्वाकर्षण में फंसने से बचाया जाए। बाद में नासा इस जानबूझ कर चांद की सतह पर क्रैश करा देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.