मंगल ग्रह पर नासा के वैज्ञानिकों को मिले पानी के सबूत, खुशी से क्षूम उठे

Updated on 12-10-2021 09:25 PM

वॉशिंगटन वैज्ञानिक लगातार मंगल ग्रह पर जीवन तलाश रहे हैं।इसमें महत्वपूर्ण खोज पानी की है। अब नासा के वैज्ञानिकों को इससे जुड़े अहम सबूत हाथ लगे हैं।नासा के रोवर ने जो नई तस्वीरें भेजी हैं, उससे पता चलता है कि अरबों साल पहले पानी की वजह से इस लाल ग्रह को आकार देने में मदद मिली थी।नासा ने इन नए सबूतों को अपनी उपलब्धि करार दिया है।

नासा के रोवर ने 18 फरवरी 2021 में जेरेरो क्रेटर पर लैंड किया था। नासा ने बताया कि रोवर ने ऐसी तस्वीरें भेजी हैं, जिससे पता चलता है कि 3.7 अरब साल पहले मंगल के निर्माण में पानी की बड़ी भूमिका रही होगी। तस्वीरों में एक सूखे पानी की झील के निशान दिखाई देते हैं। रोवर ने सूखी झील की तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा है।यह तस्वीरें मंगल के उस क्षेत्र की हैं, जहां पर पानी की संभावना सबसे ज्यादा है।


वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं कि ग्रह पर एक झील हुआ करती थी,जिसमें अक्सर बाढ़ भी आती थी।इसकी वजह से झील के आसपास शिलाखंड जैसी बड़ी-बड़ी विशालकाय चट्टानें झील में समा गई।यह शिलाखंड आज भी झील में मौजूद हैं।वैज्ञानिक ने बताया कि झील के अंदर जो शिलाखंड गए थे, उनके नीचे नए परतों को निर्माण हुआ है, जिससे कई जानकारियां हासिल होती है। क्रेटर फ्लोर से देखी चट्टानों की विशेषताओं और पृथ्वी के नी डेल्टा में पैटर्न के बीच समानताएं पाई हैं।

रिसर्च में कहा गया है कि नीचे की तीन परतों के आकार ने पानी की उपस्थिति और स्थिर प्रवाह को दिखाया है, जो दर्शाता है कि मंगल लगभग 3.7 अरब साल पहले पानी से घिरा हुआ था।यहां पर्याप्त गर्मी और नमी भी मौजूद थी।वैज्ञानिकों ने कहा कि रोवर ने जो लेटेस्ट तस्वीरें भेजी हैं उससे पता चलता है कि झील में एक मीटर से ज्यादा व्यास वाले बोल्डर बिखरे पड़े हैं, जो उस प्रचंड बाढ़ में वहां बहकर आए होंगे।


नासा ने इस आधार पर ये पता लगाने में मदद मिलेगी कि रोवर को मिट्टी और चट्टानों के नये नमूने लाने के लिए कहां भेजा जाए।वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर उस जगह से मिट्टी और चट्टानों के नमूने पृथ्वी पर लाने में कामयाबी मिलती है,तब उसके टेस्ट में इंसानों के जीवन होने के सबूत मिल सकते हैं।

नासा के वैज्ञानिक विलियम्स ने कहा है कि झील के अंदर से आई इन तस्वीरों से हम ये अंदाजा लगा सकते हैं कि डेल्टा बनाने वाला पानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें पूरी की पूरी किताब पढ़ने जैसा है, ना कि सिर्फ किसी किताब का कवर देखने जैसा। आपको बता दें कि मंगल पर जीवन का पता लगाने के लिए नासा कई मिशनों पर काम कर रहा है और अभी तक अरबों रुपए खर्च किए जा सके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.