नासा आज लांच करेगी मिशन आर्टिमस-II, 54 साल बाद चांद का चक्कर लगाएंगे 4 एस्ट्रोनॉट, मंगल के खुलेंगे रास्ते

Updated on 01-04-2026 12:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मिशन आर्टेमिस-2 लॉन्च के लिए तैयार है। इसके तहत बुधवार, 1 अप्रैल को चार एस्ट्रोनॉट (तीन पुरुष और एक महिला) 1972 के बाद यानी 54 साल में पहली बार चंद्रमा के मिशन पर जा रहे हैं। नासा ने इसे एक ऐतिहासिक मिशन करार दिया है, जिसका मकसद अमेरिका को अंतरिक्ष खोज के एक नए युग में ले जाना है। आर्टेमिस-2 के तहत चारों एस्ट्रोनॉट अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित बेस से उड़ान भरेंगे।

चांद पर जा रही नासा की टीम में अमेरिकी नागरिक रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच के साथ-साथ कनाडाई नागरिक जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। यह टीम 10 दिनों के मिशन पर निकलेगी और चंद्रमा पर उतरे बिना पृथ्वी के इस उपग्रह का चक्कर लगाएगी। वह ठीक वैसे ही होगा, जैसा 1968 में अपोलो-8 ने किया था।

आर्टेमिस-II मिशन की अहमियत

आर्टेमिस-II मिशन इसलिए अहम है क्योंकि अपोलो युग के बाद पहली बार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की निचली कक्षा से बाहर निकलकर अंतरिक्ष में और गहराई तक सफर करेंगे और चांद का चक्कर लगाकर वापस लौटेंगे। क्रू जब चांद के दूसरी तरफ पहुंचेगा तो पृथ्वी से 4,50,000 किमी दूर होगा। ऐसे में वह इतिहास में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाले इंसान बन जाएंगे। वे 50 साल पहले बने दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
आर्टेमिस-II कोई लैंडिंग मिशन नहीं है। इसके बजाय यह इंसानों को साथ लेकर की जाने वाली एक बहुत ही सोच-समझकर डिजाइन की गई टेस्ट फ्लाइट है। इसका मकसद यह साबित करना है कि NASA के नए रॉकेट, अंतरिक्ष यान और गहरे अंतरिक्ष के सिस्टम भविष्य में चांद पर उतरने वाले मिशनों और फिर मंगल ग्रह पर जाने वाले मिशनों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बार-बार हुई मिशन में देरी

आर्टेमिस-II इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार किसी अश्वेत व्यक्ति, पहली महिला और पहले गैर-अमेरिकी को चंद्रमा के मिशन पर भेजा जा रहा है। यह NASA के नए चंद्र रॉकेट की पहली मानव-युक्त उड़ान है, जिसे SLS नाम दिया गया है। मिशन का लक्ष्य एक स्थायी बेस स्थापित करना है, जो आगे की खोज के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
नासा का यह मिशन मूल रूप से फरवरी में उड़ान भरने वाला था। बार-बार आई रुकावटों के कारण मिशन में देरी हुई। यहां तक कि रॉकेट को विश्लेषण और मरम्मत के लिए वापस उसके हैंगर में ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार का लॉन्च रद्द होता है तो 6 अप्रैल तक उड़ान भरने के और भी अवसर उपलब्ध हैं।

आर्टेमिस का लक्ष्य

आर्टेमिस प्रोग्राम में काफी देरी हुई है और इसकी लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आर्टेमिस के लक्ष्यों में यह पक्का करना शामिल है कि रॉकेट और अंतरिक्ष यान, दोनों ठीक से काम कर रहे हैं ताकि 2028 में चांद पर वापसी और लैंडिंग का रास्ता साफ हो सके। इस समय सीमा पर कई विशेषज्ञों ने हैरानी जताई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.