एलियंस को आकर्षित करने इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजेगा नासा

Updated on 06-05-2022 09:12 PM

वॉशिंगटन इंसान हमेशा से ब्रह्मांड में अपनी जैसी किसी प्रजाति को खोजने में लगा है। दुनिया की तमाम स्पेस एजेंसियां एलियंस की तलाश में तरह-तरह के सिग्नल स्पेस में भेजती रही हैं। लेकिन नासा ने एलियंस को पृथ्वी की ओर आकर्षित करने के लिए एक अलग तरह का आइडिया खोजा है।

नासा ने फैसला किया है कि वह अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजेगा। भले ही सुनने में यह विचार बेहद मजाकिया लगे, लेकिन ये एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क साधने के लिए होगा।

ये मैसेज नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनके सहयोगियों ने तैयार किया है। मैसेज में एक नग्न महिला और पुरूष के साथ मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में हमारे लोकेशन से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि, 'मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करने के लिए एक बाइनरी-कोडेड संदेश विकसित किया गया है। इस मैसेज में सामान्य गणित के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।'

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस मैसेज में पृथ्वी पर जीवन की जैव रासायनिक संरचना के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सौर मंडल का डिजिटल चित्र और पृथ्वी की सतह की जानकारी है। मैसेज में इंसानों की डिजिटल इमेज है, इसके साथ ही मैसेज को वापस भेजने का तरीका भी बताया है। जियांग और उनकी टीम का प्रस्ताव है कि इस मैसेज को चीन के गुइझोई में आधा किलोमीटर बड़े टेलीस्टोप या उत्तरी कैलिफोर्निया में सेट संस्थान के एलन टेलीस्कोप से ट्रांसमिट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे मैसेज भेजने का लक्ष्य आकाश गंगा के केंद्र में एक विशेष क्षेत्र होना चाहिए। क्योंकि इसकी संभावना ज्यादा है कि अगर एलियंस का अस्तित्व है, तब वे वहीं होंगे। 1974 में 'अरेसीबो मैसेज' भेजा गया था। बताया जा रहा है कि ये उसी मैसेज का अपडेट है। 16 नवंबर को इसे रेडियो वेव के सहारे प्रसारित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.