नासा चंद्रमा पर करेगा न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित

Updated on 29-06-2022 10:53 PM

वाशिंगटन साल 2030 तक नासा ने चंद्रमा पर एक न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित करेगी। यह घोषणा नासा ने की है ताकि चंद्रमा को एक ऑर्बिटिंग पावर स्टेशन में बदला जा सके। नासा ने पावर सिस्टम के लिए तीन डिजाइन कॉन्सेप्ट प्रपोजल्स को चुना है जिसे इस दशक के अंत तक लॉन्च किया जा सकेगा।

इसके बाद अंतरिक्ष यात्री इसकी जांच करेंगे जो स्पेस एजेंसी के अरटेमीस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा पर भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 2025 तक सिर्फ इंसान 50 से अधिक साल बाद चंद्रमा पर वापसी कर रहा है बल्कि पहली महिला भी चांद पर कदम रखेगी। नासा की योजना 40 किलोवाट के न्यूक्लियर पावर स्टेशन लगाने की है जो चंद्रमा के वातावरण में कम से कम 10 साल तक टिक पाए। इसे इस उम्मीद के साथ स्थापित किया जाएगा कि एक दिन यह चंद्रमा पर मानव की स्थायी उपस्थिति में सहयोग कर सके, साथ मंगल और उसके आगे के मानव मिशनों में भी अपना समर्थन दे सके।


अगर नासा को चंद्रमा की सतह पर एक बेस स्थापित करना है तो सबसे बड़ी समस्या यह होगी कि इस तरह की लैब को ऊर्जा कहां से मिलेगी। रिसर्च के लिए भेजे जाने वाले रोवर्स को ऊर्जा देने के लिए सोलर पैनल पर्याप्त होते हैं लेकिन ह्यूमन बेस को ऊर्जा के निरंतर और विश्वसनीय स्रोत की आवश्यकता होगी। नासा के विशेषज्ञ न्यूक्लियर फ्यूजन को इसके जवाब के रूप में देख रहे हैं क्योंकि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पृथ्वी पर बड़े पैमाने पर किया गया है। दूसरे पावर सिस्टम की तुलना में फ्यूजन सिस्टम छोटा और हल्का होता है। स्पेस एजेंसी के मुताबिक फ्यूजन सिस्टम विश्वसनीय होते हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.