ऐस्टरॉइड को समझने की कोशिश में जुटी नासा

Updated on 07-10-2021 07:48 PM

वॉशिंगटन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा लगातार ऐस्टरॉइड को समझने की कोशिश कर रही है। इसके लिए 'साइकी मिशन' से लेकर 'डार्ट मिशन' लाइनअप हैं। एक स्पेसक्राफ्ट, जो एक ऐस्टरॉइड के साथ तेजी से टकराएगा और उस प्रभावित करेगा, अपनी लांचिंग के लिए तैयार है। ये किसी दुर्घटना नहीं बल्कि नासा के अगले मिशन की कहानी है। नासा के इस मिशन का नाम है डार्ट जिसमें स्पेसएक्स का फैल्कन 9 रॉकेट शामिल है। यह 23 नवंबर को स्थानीय समयानुसार रात 10:20 बजे कैलिफोर्निया के स्पेस फोर्स बेस से उड़ान भरेगा।


लांचिंग के बाद नासा सितंबर 2022 में इसकी जांच करेगी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी यह देखेगी कि अंतरिक्ष में पृथ्वी के करीब किसी ऐस्टरॉइट की स्पीड पर इसका क्या असर पड़ता है। इस मिशन का मुख्य लक्ष्य ड्रेमोपोस है, जो पृथ्वी के निकट स्थित डेडियोमोस ऐस्टरॉइड की परिक्रमा करने वाला एक छोटा-सा चंद्रमा है।

पृथ्वी की रक्षा के लिए इस तरह की तकनीक का यह पहला प्रदर्शन होगा। पृथ्वी के करीब मौजूद चीजों के खतरा का पता लगाना नासा और दुनिया के दूसरे अंतरिक्ष संस्थानों की प्राथमिकता है। सितंबर 2022 में ऐस्टरॉइड और उसका चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब होंगे। उस वक्त पृथ्वी से इनकी दूरी तकरीबन 6,835,083 मील होगी और डार्ट मिशन की टेस्टिंग के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। नासा का कहना है कि डार्ट जानबूझकर डेडियोमोस से टकराएगा और स्पेस में ऐस्टरॉइड की गति को प्रभावित करेगा।


इस टक्कर को इटली की स्पेस एजेंसी के क्यूब सैटेलाइट से रिकॉर्ड किया जाएगा।डार्ट प्रोग्राम साइंटिस्ट ने कहा कि वैज्ञानिक धरती से टेलीस्कोप की मदद से ऐस्टरॉइट की गति में परिवर्तन को देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी गणना हमें यह समझने में मदद करेगी कि हमारे विक्षेपण प्रयासों का ऐस्टरॉइड पर क्या असर पड़ता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एक स्पेसक्राफ्ट तैयार कर रही है जो ऐस्टरॉइड 16 पर जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.