नासा के हब्बल टेलीस्कोप ने ली तारों के जमघट की तस्वीर

Updated on 10-09-2021 07:03 PM

कैलिफोर्निया नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने एक तारों के जमघट की तस्वीर ली है। यह तारे धरती से 2 लाख 10 हजार प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। यह स्टार आकाशगंगा के बाहर मौजूद स्माल मेगनेलिक क्लाउड में क्लस्टर मौजूद है जिसे नाम दिया गया है एनजीसी 346 यहां नए सितारे आसपास की गैस और धूल में हलचल पैदा करते हैं और तस्वीर में नीले सितारों के गुच्छे देखे जा सकते हैं।

नासा के अधिकारियों ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि गर्म सितारों के गुच्छे से रेडिएशन घने क्षेत्र में पहुंचता है जो गैस और धूल की तस्वीर बनाता है। इस तस्वीर में ऐसे छोटे धूल के गुबार हैं जो केंद्र की तरफ जाते हैं। रेडिएशन धूल और गैस से टकराता है और ऐसे क्षेत्र दिखाता है जहां सितारे बन रहे होते हैं। जैसे- जैसे ऐसा होता है धूल और गैस रेडिएशन के सीध में ही दिखने लगती है। हबल से देखने पर यह छाया की तरह नजर आता है। नासा ने शक्तिशाली हबल दूरबीन को 24 अप्रैल, 1990 को जब अंतरिक्ष में लॉन्च किया था, उसके एक दिन बाद इसे अपनी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। करीब एक महीने तक वहां रहने के बाद हबल ने पहली बार अपनी आंख 20 मई, 1990 को खोली और अंतरिक्ष से आसमान के एक हिस्से की तस्वीर भेजी।

पिछले 30 साल से अंतरिक्ष में रहकर अनगिनत खोज करने वाले हबल टेलिस्कोप के 1980 के दशक के एक कंप्यूटर में खराबी गई थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि हबल के इसी कंप्यूटर की मदद से विज्ञान से जुड़े उपकरणों को नियंत्रित किया जाता था। कंप्यूटर खराब होने से अब इस दूरबीन ने खगोलीय तस्वीरों को लेना बंद कर दिया था। कई हफ्तों की मेहनत के बाद इसे ठीक कर लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.