नासा के पर्सेवेरेंस रोवर को मंगल ग्रह में मिले छिपे पानी के निशान

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
वॉशिंगटन । मेरिका के अंतरिक्ष संस्थान के पर्सेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर चट्टान के पल एकत्र किए जिसमें जीवन की मौजूदगी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब छिपे हो सकते हैं। रोवर ने जिजोरो क्रेटर में जिस चट्टान के सैंपल लिए हैं, वह ज्वालामुखी का लावा जमने के कारण बनी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब जिजोरो क्रेटर में पानी रहा होगा तो वह इसकी अंदर की परतों में चला गया होगा और मुमकिन है कि पानी के सूखने के बाद सिर्फ नमक वहां रह गया। नासा की ग्राउंड टीम के मुताबिक चट्टानी सैंपल में ऐसे नमक हैं जो शायद तब बने होंगे जब भूमिगत जल ने पहले से मौजूद खनिजों की बनावट को बदल दिया होगा। हो सकता है पानी के वाष्पित होने के बाद नमक बचे रह गए हों। नासा ने बताया है कि नमक में शायद पानी भी रहा होगा। अगर ऐसा होता है तो इन्हें 'टाइम कैप्सूल' के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा जो मंगल की जलवायु और जीवन की संभावना के बारे में संकेत दे सकते हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक हो सकता है कि जब क्रेटर में पानी था तब भूमिगत जल पहुंच गया हो या झील में पानी सूखने के बाद चट्टानों के अंदर रह गया हो। यह साफ नहीं है कि पानी कितने वक्त के लिए यहां रहो होगा लेकिन नासा को यकीन है कि उस काल में सूक्ष्मजीवियों के पैदा होने लायक पर्यावरण जरूर रहा होगा। नासा ने जिजोरो क्रेटर को इस मिशन के लिए चुना है क्योंकि रिसर्च में ऐसी संभावना जताई गई है कि कभी यहां पानी हुआ करता था। इससे यहां कभी जीवन मौजूद होने की उम्मीद बढ़ जाती है। क्रेटर के सेडिमेंट्स में प्राचीन जीवन मिल भी सकते हैं और हो सकता है कि भविष्य में अगर मंगल ग्रह पर जीवन मुमकिन हो, तो उसकी झलक भी यहां दिख सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.