बिजली से भी दोगुनी स्पीड से दौड़ा नासा का 'सूर्ययान', पार्कर सोलर प्रोब ने बना डाला नया रेकॉर्ड

Updated on 13-10-2023 01:46 PM
वॉशिंगटन: नासा का 'सूर्य यान' इंसानों का बनाया सबसे तेज चलने वाली वस्तु बन गया है। सूर्य की जांच करने वाले नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने पिछले महीने 6 लाख 64 हजार 84 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड गति हासिल की जो बिजली की स्पीड से दोगुना तेज या फिर राइफल की गोली से 200 गुना तेज है। 27 सितंबर को अपने 17वें सन स्विंग के दौरान यह स्पीड हासिल हुई है। पार्कर सोलर प्रोब अगला सप्ताह इससे जुड़ा डेटा भेजने में बिताएगा, जिसमें सौर हवाओं के गुणों, संरचना और व्यवहार का रिकॉर्ड लिया जाएगा।

जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी के माइकल बकले ने नासा के ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया कि अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य अच्छा है। सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। 2018 में इसके लॉन्च होने के बाद से लगभग एक दर्जन भौतिकविद, इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों की एक टीम नासा मिशन का प्रबंधन कर रही है। इस स्पेसक्राफ्ट को बनाने में 1.5 अरब डॉलर का खर्च आया था। बिजली की गति से भी तेज चलने वाला यान टेलीमेट्री डेटा भेज रहा है।

गुरुत्वाकर्षण के सहारे मिली हाई स्पीड

अब तक की यह सबसे हाई स्पीड शुक्र ग्रह के गुरुत्वाकर्षण की सहायता के कारण मिली है। शुक्र ग्रह सूर्य से लगभग 108208927 किमी की दूरी पर है। पार्कर स्पेस क्राफ्ट ने 21 अगस्त को 'वीनस फ्लाईबाई-6' पूरा किया था, जिसका मतलब है कि इसने एक महीने में 10 करोड़ किमी की यात्रा तय की है। अप्रैल 2021 में पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के ऊपरी वायुमंडल से गुजरा था। तब इसने 1300 डिग्री सेल्सियस के तापमान और पृथ्वी की तुलना में 500 गुना ज्यादा रेडिएशन का सामना किया था।

क्या है पार्कर सोलर प्रोब

नासा का पार्कर सोलर प्रोब अपने मिशन के अंत तक अपने पहले के किसी भी अंतरिक्ष यान की तुलना में सूर्य के सात गुना करीब तक जाएगा। इस स्पेस क्राफ्ट को 12 अगस्त 2018 को लॉन्च किया गया था। यह सूर्य के बाहरी वायुमंडल के करीब तक उड़ेगा, ताकि हमारे सितारे के जीवन की स्टडी की जा सके। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इससे सौर ज्वालाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। क्योंकि सूर्य पर होने वाले विस्फोट की ऊर्जा का विकिरण पृथ्वी के संचार को बाधित कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.