नासा के 'भरोसेमंद' हबल टेलिस्कोप ने खींची व्हर्लपूल गैलेक्सी की आकर्षक तस्वीर, लोगों ने तारीफ

Updated on 26-05-2022 09:03 PM

वाशिंगटन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने अपने 30 साल के करियर में कई दिलचस्प घटनाओं की तस्वीरें खींची हैं। हबल के कैमरे में ब्रह्मांड के कुछ सबसे आश्चर्यजनक नजारे कैद हुए हैं जिसने अंतरिक्ष में लोगों की रुचि को बढ़ाया है। ऐसी ही एक और अद्भुत तस्वीर को नासा ने शेयर किया है, जो हबल के कैमरे में कैद हुई है। नासा ने ट्विटर पर गैलेक्सी एम51 की एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसे व्हर्लपूल गैलेक्सी भी कहा जाता है।


नासा ने कैप्शन में लिखा, हम गोल-गोल घूमते हैं, अपने आप को व्हर्लपूल गैलेक्सी के भंवर, गुलाबी तारों और नीले तारों के क्लस्टरों में खो जाने दें। इस 'हिप्नोटिक स्पाइरल गैलेक्सी' को हबल के एडवांस्ड कैमरा फॉर सर्वे ने विजिबल लाइट में कैद किया है। शेयर किए जाने के बाद से नासा के ट्वीट को 10,000 से अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को देखकर आश्चर्य प्रकट किया है।


एक यूजर ने लिखा काश कोई एआई होता। जो तस्वीरों को समझा पाता और इसे संगीत में बदल देता। मुझे यह सुनना बेहद अच्छा लगेगा कि यह तस्वीर कैसी लग रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा यह बहुत सुंदर दिख रही है। एक तीसरे ने लिखा, क्या खूबसूरती है, मैं अपनी नजरें नहीं हटा सकता। स्पेस एजेंसी ने बताया कि गैलेक्सी एम51 की सुंदर, घुमावदार भुजाएं वास्तव में तारों और धूल से भरी गैस की लंबी गलियां हैं। हबल टेलीस्कोप पिछले 30 साल से अंतरिक्ष और समय का डेटा इकट्ठा कर रहा है।

 इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक ब्रह्मांड के विकास दर का पता लगाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि लगातार अंतरिक्ष बढ़ रहा है। नासा ने कहा कि उनके पास पहले की अपेक्षा अब और अधिक सटीकता है। खगोलविदों के मुताबिक अंतरिक्ष के फैलने की रफ्तार 67.5 किलोमीटर प्रति सेकंड प्रति मेगापार्सेक होनी चाहिए, लेकिन डेटा के अवलोकन से पता चलता है कि यह 73 किलोमीटर प्रति सेकंड प्रति मेगापार्सेक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.