कुपोषण मुक्ति के संकल्प के साथ राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
कोरबा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाने सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को जागरूक करते हुए पोषण आहार का वितरण कर रही है। जिले के सभी 10 परियोजनाओं बरपाली, चोटिया, हरदीबाजार, करतला, कटघोरा, कोरबा शहरी एवं ग्रामीण, पाली, पसान तथा पोड़ी-उपरोड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि पोषण माह के पहले दिन कोरबा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जन प्रतिनिधियों, परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं की उपस्थिति में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने साइकल एवं बाईक रैली निकाली गई तथा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पोषण माह के दूसरे दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पोषण से भरपूर साग-सब्जियों की प्रदर्शनी लगाकर गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को सब्जियों में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषक तत्वों से भरपूर भाजी एवं सब्जियों का रोपण भी किया गया। पोषण सप्ताह के दूसरे दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*बालिका ने आहार थीम पर फैंसी ड्रेस पहन कर पोषण पांच सूत्रों के लिए किया जागरूक 
         एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली के अन्तर्गत रंगोले गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में बालिका ने मुनगा के पत्तों से बनी ड्रेस पहनकर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं एवं बच्चों को पोषण के पांच सूत्रों के प्रति जागरूक किया। पोषण के पहले सूत्र में बताया गया कि गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के 2 वर्ष तक का समय अर्थात् 1 हजार दिन शिशु के पोषण के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। पोषण के दूसरे सूत्र में शिशुओं को दस्त से बचाव के लिए ओआरएस घोल पिलाने का संदेश दिया गया। पोषण के तीसरे सूत्र के अन्तर्गत सम्पूर्ण पोषण के लिए पौष्टिक सब्जियों एवं फलों का सेवन करने का संदेश दिया गया। पोषण के चौथे सूत्र में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन युक्त भोजन लेने की सलाह दी गई है। पोषण के पांचवे सूत्र के अन्तर्गत खान-पान को लेकर स्वच्छता एवं सफाई बरतनें के सन्देश दिए गए। पोषण माह के दूसरे दिन जिले के 2 हजार 324 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और जिले को कुपोषण मुक्त करने की दिशा में जागरूकता का प्रसार किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.