राजीव गांधी नहीं फील्ड मार्शल करियप्पा के नाम हो नेशनल पार्क

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
नई दिल्ली।  कर्नाटक में भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने राजीव गांधी नागरहोल नेशनल पार्क का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए कर्नाटक के वन मंत्री उमेश वी कट्टी को खत लिखा है। प्रताप सिम्हा ने पार्क का नाम फील्ड मार्शल करियप्पा के नाम पर करने का सुझाव दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस पार्क का नाम एफएम केएम करियप्पा नागरहोल नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व कर दिया जाए। यह आर्मी में रहते हुए उनकी देशसेवा को सच्ची श्रद्धांजिल होगी। भाजपा सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि जब आप किसी शहर, जगह या सड़क का नाम रखते हैं तो उसकी कुछ महत्ता होनी चाहिए। राजीव गांधी का नागरहोल नेशनल पार्क से क्या लेना-देना? इसलिए मैंने फील्ड मार्शल करियप्पा का नाम सुझाया है। वह देश के सबसे बेहतरीन आर्मी अफसर थे। फील्ड मार्शल करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ थे। वह कोडागु के ऐसे बेटे थे, जिन पर आज भी सभी को गर्व है। उन्हें यहां से प्यार था। वह जब रिटायर हुए तो रहने के लिए यहीं वापस आए। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर ही सबकुछ करने की क्या जरूरत है? गौरतलब है कि इससे पूर्व कोडागु जिले के रहने वाले नवीन माडप्पा और विनय कायपांडा ने नागरहोल राजीव गांधी नेशनल पार्क का नाम बदलने के लिए ऑनलाइन पेटिशन साइन कराई थी।  इन्होंने अपनी पेटिशन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, और सांसद प्रताप सिम्हा को टैग कर रखा था। इन दोनों ने भी प्रस्ताव दिया था कि नेशनल पार्क का नाम बदलकर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के नाम पर कर दिया जाए। उनका कहना था कि इस कदम से इस जिले से ताल्लुक रखने वाले फील्ड मार्शल का सम्मान बढ़ेगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चेंज डॉट ओआरजी पर चलाई जा रही इस पेटिशन पर हजारों लोगों ने सिग्नेचर कर अपना समर्थन दिया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.