राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

Updated on 13-09-2021 09:45 PM
कोरबा  गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन ग्राम पाली में कमला नेहरु महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। इस दौरान फिट इंडिया की शपथ भी गांव के बच्चों को दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाय.के. तिवारी के नेतृत्व में गोदग्राम पाली के मंदिर मोहल्ला में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों ने गांव के बच्चों को इकट्ठा कर फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाने की जानकारी दी। स्वस्थ शरीर से समृद्ध समाज बनाने उन्हें प्रेरित करते हुए फिटनेस से संबंधित नारे व गीतों का वाचन करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। गांव के सामुदायिक भवन में पंच इंद्रपाल सिंह कंवर की उपस्थिति में फिट रहेगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया की शपथ दिलाई। इस दौरान फिटनेस के लिए खेलों का अभ्यास कराया गया। 
      इस दौरान स्वयं सेवक जयप्रकाश पटेल, पूजा गुप्ता, स्वाति राठौर, भगवती पटेल ने बच्चों को साथ लेकर सामुदायिक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। गांव की मितानिन धनमति विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलाबाई यादव, सुनीता यादव, करन सारथी, सहायिका दुरपति सारथी, लुसुबाई, गोवर्धन यादव, रामकुमार यादव, अमृत लाल यादव ने स्वयं सेवकों को सहयोग दिया। शिविर में रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्यक्ष, आकांक्षा यादव, नायिसा सारथी, रितु सारथी, पायल महंत, कल्पना कैवर्त, दीपिका सारथी, छवि राज गुप्ता उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.