पुतिन के तल्ख तेवर से नाटो सदस्य पोलैंड डरा

Updated on 07-03-2022 07:06 PM

मॉस्को रूस-यूक्रेन जंग में पुतिन के तल्ख तेवरों का असर दिखने लगा है अब पश्चिमी देशों ने अपनी सेना भेजने से इनकार कर दिया है। लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय देश लगातार यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी हवाई हमलों का जवाब देने के लिए पोलैंड ने अमेरिका को एक ऑफर दिया था। वह अपने पुराने विमान पोलैंड को देने के लिए तैयार था लेकिन बदले में उसने अमेरिका से एफ-16 फाइटर जेट्स की मांग की थी।

लेकिन अब पुतिन की धमकी के बाद पोलैंड ने अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया है। रविवार को खबर आई कि अमेरिका ने पोलैंड के ऑफर को मंजूर कर लिया है। लेकिन रूस की उस धमकी के बाद पोलैंड ने अपने कदम पीछे खींच लिए, जिसमें कहा गया था कि 'जो देश कीव की मदद करेंगे, उन्हें इस युद्ध में शामिल माना जाएगा।

' जेलेंस्की ने नाटो से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को 'नो फ्लाई जोन' घोषित करने के लिए कहा था लेकिन पुतिन की धमकी के बाद नाटो ने भी इससे इनकार कर दिया। लिहाजा जेलेंस्की ने लड़ने के लिए फाइटर जेट्स की मांग की थी।

पोलैंड ने कहा था कि वह अपने मिग-29 और सुखोई-25 लड़ाकू विमान यूक्रेन को देने के लिए तैयार है लेकिन अमेरिका को इसकी भरपाई अपने एफ-16 विमान देकर करनी होगी। रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस प्रस्ताव के संबंध में पोलैंड के साथ वार्ता चल रही थी जिसे अब 'ग्रीन सिग्नल' मिल चुका है। उन्होंने कहा था, 'हम अपने पोलैंड के दोस्तों के साथ संपर्क में हैं और पूछ रहे हैं कि हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?' रूस के रक्षा मंत्रालय ने नाटो सहित अन्य देशों को चेतावनी दी थी

 कि कीव को सैन्य विमान देने से उनके बीच संघर्ष शुरू हो सकता है। मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा था कि यूक्रेन के कुछ लड़ाकू विमान रोमानिया और अन्य देशों में तैनात किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये विमान अपने देश से रूसी सैनिकों पर हमला करते हैं तो माना जाएगा कि ये भी युद्ध में शामिल हैं। उन्होंने दावा किया था कि कुछ यूक्रेनी विमान रोमानिया और दूसरे पड़ोसी देशों की ओर गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.