नाटो संगठन ने यूक्रेन संकट पर रूस पर गुमराह करने का आरोप लगाया

Updated on 18-02-2022 08:08 PM

कीव यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देशों ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने अपने कुछ सैनिकों को सैन्य अड्डों पर वापस लाने की बात कह कर विश्व को गुमराह किया और गलत सूचना का प्रसार किया, जबकि उसने यू्क्रेन से लगी अपनी सीमा के पासकरीब 7,000 सैनिक और बढ़ा दिए।

 यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने की आशंका पश्चिम देशों में बढ़ने के साथ-साथ गुरुवार को उस सीमा रेखा पर तनाव भी बढ़ गया, जो यूक्रेन के पूर्व में यूक्रेनी सैनिकों को रूस समर्थित अलगावादियों से अलग करता है। दरअसल, दोनों पक्षों ने भारी गोलाबारी के एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं।

हफ्ते की शुरूआत में तनाव घटाने वाले रूस से कुछ संकेत मिलने के बाद स्थिति फिर से विपरीत दिशा में जाती प्रतीत हो रही है। नाटो प्रमुख ने कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की पेशकश का स्वागत किया है लेकिन उन्होंने और अन्य ने चेतावनी दी है कि अमेरिका नीत गठबंधन ने सैनिकों की वह वापसी अब तक नहीं देखी है जिसकी मास्को ने घोषणा की थी।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने ब्रसेल्स में पश्चिमी देशों के गठबंधन की एक बैठक से पहले कहा, 'हमने बयानों के कुछ उलट देखा है। हमने पिछले 48 घंटे में सैनिकों की संख्या में 7,000 तक की वृद्धि देखी है।' उन्होंने कहा, ‘हम काफी गंभीर हैं और खतरे का सामना करने जा रहे हैं, जो अभी पैदा किया जा रहा है।उनका यह बयान बुधवार को अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी के बयान के समान है। उल्लेखनीय है रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास अपने 1,50,000 सैनिकों को जमा कर रखा है, जिससे यूक्रेन पर आसन्न हमले का अंदेशा पैदा हो गया है। ब्रिटेन के सशस्त्र बल मंत्री जेम्स हीप्पी ने सैनिकों को वापस बुलाने के रूस के दावे को गलत सूचना का प्रसार करना बताया।

इस सप्ताह रूस ने कई बार कहा कि वह अपने कुछ सैनिकों को सैन्य अड्डों पर वापस बुला रहा है। इस बीच, गुरुवार को नाटो के सहयोगी देशों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। वालेस ने कहा, ‘इस सैन्य जमावड़े-रूस के जमीनी लड़ाकू बल का करीब 60 प्रतिशत- का परिणाम आपको विपरीत प्रभाव देगा।इस बीच, यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में तनाव बढ़ गया है जहां रूस समर्थित अलगाववादी 2014 से यूक्रेनी सैनिकों से लड़ रहे हैं। गुरुवार को लुशांक क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी बढ़ गई, जिसे एक उकसावे के तौर पर देखा जा रहा है। लुशांक क्षेत्र में अलगाववादी अधिकारियों ने तनावपूर्ण संपर्क रेखा पर यूक्रेन की ओर से भारी गोलाबारी दर्ज की है और इसे बड़े पैमाने पर उकसावा करार दिया है।

अलगावादी अधिकारी रोडियन मिरोशनीक ने कहा कि विद्रोही सैनिकों ने जवाबी गोलाबारी की। हालांकि, यूक्रेन ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कहा कि अलगावादियों ने उसके सैनिकों पर गोलाबारी की लेकिन उन्होंने जवाबी गोलाबारी नहीं की। यूक्रेन सैन्य कमान ने आरोप लगाया है कि गोला स्तानयीत्सिया लुशांका में एक इमारत पर गिरा, जिसमें दो आम आदमी घायल हो गये और आधे शहर की बिजली आपूर्ति कट गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.