चीन को रूस समझने की गलती न करें पश्चिमी देश, नाटो के महासचिव ने ड्रैगन पर दी बड़ी चेतावनी

Updated on 06-01-2023 09:16 PM
हेलसिंकी: रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध के बीच नाटो के महासच‍िव जेन्‍स स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने चीन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। जेन्‍स ने कहा कि पुतिन का यूक्रेन पर हमला यह दिखाता है कि लोकतांत्रिक देशों को क्‍यों चीन के साथ करीबी रिश्‍ता बनाने से बचना चाहिए। उन्‍होंने चेतावनी दी, 'सर्वसत्‍तावादी ताकतों पर निर्भर होना खतरनाक है।' उन्‍होंने विभिन्‍न देशों से अपील की कि वे अपने महत्‍वूपर्ण और राष्‍ट्रीय इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर जैसे बंदरगाह, रेलवे और 5जी नेटवर्क में चीनी कंपनियों को हिस्‍सेदारी नहीं दें।
जेन्‍स ने कहा, 'अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं जब रूस के साथ गैस खरीदने को शुद्ध रूप से कामर्शियल मैटर समझा जाता था। वास्‍तव‍िकता है कि यह एक राजनीतिक मुद्दा है। यह हमारी सुरक्षा से जुड़ा मामला है। बिजनस भी राजनीति है। हमें इस अन्‍य सर्वसत्‍तावादी शासकों के साथ इस गलती को नहीं दोहराना चाहिए। कम से कम चीन तो नहीं।' नाटो प्रमुख ने कहा, 'हमें यह नहीं मानना चाहिए कि प्रत्‍येक लाभ का प्रॉजेक्‍ट केवल फायदे के लिए ही अंजाम दिया जाना चाहिए।'

'रूस को कम आंकना बहुत ही खतरनाक'


नाटो महासचिव ने कहा कि कम अवधि के आर्थिक हितों को मूलभूत राष्‍ट्रीय हितों से बढ़कर नहीं होना चाहिए।' उन्‍होंने चीन और रूस के बीच बढ़ते गठजोड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी सेनाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। चीन और रूस के बीच आर्थिक सहयोग भी बढ़ रहा है। नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके जेन्‍स ने यह भी चेतावनी दी कि रूस को कम आंकना बहुत ही खतरनाक होगा। उन्‍होंने आशंका जताई कि यूक्रेन में रूस की जीत न केवल यूक्रेनी जनता के लिए विनाशकारी होगी, पुतिन की जीत हमारे लिए भी खतरनाक होगी।

उन्‍होंने कहा, 'इससे सर्वाधिकारवादी नेताओं को यह संदेश जाएगा कि यदि वे सैन्‍य ताकत का इस्‍तेमाल करते हैं तो उन्‍हें वह मिल जाएगा जो वह चाहते हैं। यह हमें और ज्‍यादा खतरे में ला देगा। इससे शांति खत्‍म हो जाएगी अगर दमन और क्रूरता की स्‍वतंत्रता तथा लोकतंत्र पर जीत होती है। नाटो के मुखिया ने कहा कि यूक्रेन युद्ध का खात्‍मा वार्ता की मेज पर ही हो सकता है। राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की की मोलभाव करने की ताकत यूक्रेन की सैन्‍य ताकत बढ़ने से और ज्‍यादा हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.