नेवी सील की खतरनाक होती ट्रेनिंग

Updated on 10-05-2022 09:05 PM

वॉशिंगटन  बीते महीने छह फरवरी को अमेरिका में नेवी सील के एक ट्रेनी की मौत हो गई, वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आइए जानते हैं कि नेवी सील की ट्रेनिंग कैसे होती है, और इसे सबसे मुश्किल ट्रेनिंग क्यों कहा जाता है। नेवी सील की ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वालों को सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। बेहद कम नींद लेनी पड़ती है। भारी भरकम लकड़ियों को पकड़ कर बैठना पड़ता है और समुद्र की रेत पर छिछले पानी में लेटना होता है, जहां हर लहर आंखों में नमक के कारण जलन पैदा करती है।

एक हफ्ते तक चलने वाली इस ट्रेनिंग को हेल वीक कहा जाता है जिसमें लगभग 75 फीसदी सैनिक हार मान कर लौट जाते हैं। हालांकि 24 साल के येल ग्रेड काइल मुलेन के हेल वीक पूरा करने के कुछ दिनों बाद ही मौत हो गई, जिसके बाद लगातार निरीक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। नेवी सील की वेबसाइट पर कहा गया है कि ये साढ़े पांच दिनों तक चलने वाला बेहद कठिन प्रशिक्षण है। इसका मुख्य मकसद दर्द और ठंड सहना, टीम वर्क, रवैया और कम नींद और तनाव के बीच क्षमता का परीक्षण करना है। सबसे ऊपर, यह दृढ़ संकल्प और इच्छा की टेस्टिंग है। इस ट्रेनिंग में एक ट्रेनी को करीब 320 किलोमीटर चलना होता है। इसमें कई बार दौड़ना होता है। नेवी सील की ट्रेनिंग में 9 मिनट में 2.5 किलोमीटर दौड़ना होता है। कई बार अपने सिर के ऊपर नाव रख कर चलना होता है। लंबी दूरी तक तैरने के साथ-साथ घंटों की एक्सरसाइज भी करनी होती है। पूरी ट्रेनिंग में एक ट्रेनी पानी से भीगा रहता है और ठंड से कांप रहा होता है। मेडिकल से जुड़े कैंडिडेट को इमरजेंसी में इलाज करना भी सिखाया जाता है। वहीं बेसिक पैराशूट ट्रेनिंग भी दी जाती है। कैंडिडेट को 8000 कैलोरी खाना होता है, लेकिन इस दौरान सख्त ट्रेनिंग से उसका वजन नहीं बढ़ता है। हेल वीक में होने वाली कई एक्सरसाइज दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान से हो रही हैं।

नेवी सील के एक पूर्व ट्रेनर के मुताबिक ये ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि उसकी क्लास में 150 बच्चे शुरू में थे, लेकिन ट्रेनिंग खत्म होने तक सिर्फ 24 ही बचे। इस ट्रेनिंग के दौरान प्रतिस्पर्धा के लिए कई खेल भी होते हैं, जिनमें 12 घंटे की एक बोट राइड है, जिसे जीतने वाली टीम को सोने का मौका मिलता है। कई मामलों में देखा गया है कि सिर पर लंबी दूरी तक बोट लाद कर चलने के बाद कैंडिडेट के सिर से बाल झड़ गए। ट्रेनिंग की शुरुआत में उन्हें सफेद शर्ट दी जाती है, लेकिन ट्रेनिंग पूरी करने पर उन्हें भूरी शर्ट दी जाती है, जो बताता है कि वह अब नेवी सील बन चुके हैं। नेवी सील की ट्रेनिंग इतनी खतरनाक होती है कि इस दौरान जवानों की जान भी चली जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.