नवाज शरीफ ने कहा मुशर्रफ से कोई निजी दुश्मनी नहीं, वह लौट सकते हैं पाक, पूर्व तानाशाह को वापस लाने की तैयारी में जुटी सेना

Updated on 15-06-2022 09:43 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व सैन् तानाशाह परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर है और अब उनके ठीक होने के चांस खत् हो गए हैं। मुशर्रफ की अंतिम इच्छा है कि उनका अंतिम समय पाकिस्तान में गुजरे। परवेज मुशर्रफ के परिवार ने गुहार लगाई है कि उन्हें पाकिस्तान आने की अनुमति दी जाए।

इस बीच मुशर्रफ के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्मन और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि उन्हें पूर्व तानाशाह से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने मुशर्रफ के पाकिस्तान लौटने की अनुमति देने का आह्वान किया है।


इस बीच सेना ने ऐलान कर दिया है कि मुशर्रफ की अंतिम इच्छा को देखते हुए पाकिस्तान लाया जाएगा। परवेज मुशर्रफ (79) अभी संयुक् अरब अमीरात के दुबई शहर में हैं। लंदन में मौजूद नवाज शरीफ ने ट्वीट करके कहा मेरी मुशर्रफ से कोई िजी दुश्मनी या कटुता नहीं है। मैं नहीं चाहता कि किसी को उस दर्द को सहना पड़े जिससे मुझे अपने अजीज लोगों के लिए गुजरना पड़ा है। मुशर्रफ की तरह से नवाज शरीफ को भी कई साल तक निर्वासन में जीवन गुजारना पड़ा है।


नवाज शरीफ और मुशर्रफ के बीच रिश्ते उस समय तल् हो गए थे जब साल 1999 में नवाज शरीफ पीएम थे और तत्कालीन आर्मी चीफ मुशर्रफ ने उनकी सरकार को उखाड़ फेका था। मुशर्रफ के परिवार के मुताबिक अब वह इस हालत में पहुंच चुके हैं कि उनका इलाज हो पाना संभव नहीं है।

इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी कहा है कि मुशर्रफ का परिवार उनकी वापसी को लेकर सेना के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा मुशर्रफ के पाकिस्तान लौटने का फैसला उनके परिवार और डॉक्टरों को लेना है। उन्होंने कहा कि सेना और उसके नेतृत् का मानना है कि मुशर्रफ को वापस आने देना चाहिए।

 सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमने मुशर्रफ के परिवार से संपर्क किया है। जब परिवार वाले जवाब दे देंगे तो हम इसके लिए जरूरी इंतजाम कर देंगे। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज आसिफ ने भी कहा था कि वह मुशर्रफ को पाकिस्तान आने देने के समर्थक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.