नवाज शरीफ का 'मरी प्लान', असीम मुनीर को CDF बनाने के लिए शरीफ परिवार ने रखी मांगें, पाकिस्तान में दिखेगा बड़ा बदलाव!

Updated on 04-12-2025 05:53 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में संविधान संशोधन के बाद बनाए गए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद पर असीम मुनीर के नाम के ऐलान में लगातार देरी हो रही है। मुनीर के 29 नवंबर को CDF का पद संभालने की चर्चा थी लेकिन एक हफ्ते बाद भी शहबाज शरीफ सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस देरी के पीछे खास वजह है। खासतौर से नवाज शरीफ इस मामले में सक्रिय हैं और नोटिफिकेशन से पहले अपने लिए कुछ फायदे वाले 'सौदे' की तलाश में हैं।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पा

क्या है मरी प्लान

यह सब 'मरी प्लान' के तहत हो रहा है। यह प्लान अगस्त में नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ, मरियम नवाज, असीम मुनीर, असीम मलिक और मोहसिन नकवी के बीच मरी शहर में तय हुआ था। सूत्रों का कहना है कि इस प्लान में 10 साल का राजनीतिक-सैन्य ढांचा तय किया गया है। इसके तहत मुनीर को पांच साल का कार्यकाल देने के बदले में सेना को नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करनी है।
किस्तान में CDF की नियुक्ति में देरी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और असीम मुनीर के बीच चल रही बातचीत के कारण हो रही है। शरीफ परिवार नेतृत्व राजनीतिक गारंटी, सेना में अहम नियुक्तियों पर प्रभाव और भविष्य में सरकार चलाने को लेकर आश्वासन चाहता है। खुद नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इससे इस मुद्दे पर चीजें उलझती जा रही हैं
मरियम नवाज के करीबी सूत्रों का कहना है कि नवाज शरीफ अपनी राजनीतिक सोच का समर्थन करने वाले अधिकारियों की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति चाहते हैं। यह बातचीत काफी पेचीदा है लेकिन एक शीर्ष सैन्य सूत्र ने संकेत दिया है कि ज्यादातर बड़े मुद्दे सुलझ गए हैं। सूत्र ने कहा कि जल्दी ही चीजें पूरी तरह से फाइनल हो जाएंगी। नवाज शरीफ खासतौर से बेटी मरियम का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं

सेना और राजनेताओं में खींचतान

पर्यवेक्षकों का कहना है कि आने वाले दिन CDF की औपचारिक नियुक्ति और मरी प्लान के व्यापक प्रभावों के बारे में स्पष्टता आएगी। यह पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य समीकरणों के लिए आने वाले वर्षों का रुख तय कर सकता है। यह पूरा मामला पाकिस्तान की राजनीति और सेना के बीच चल रही खींचतान को दिखाता है।

सैन्य सूत्र ने बताया है कि असीम मुनीर का CDF बनना लगभग तय है। देरी सिर्फ कागजी कार्रवाई और राजनीतिक सहमति की है। मरी प्लान के तहत होने वाली नियुक्तियां अगले 10 सालों तक पाकिस्तान की राजनीति और सुरक्षा को प्रभावित करेंगी। इससे नवाज शरीफ की राजनीतिक वापसी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.