नवाजुद्दीन ने की कंगना की तारीफ, कहा वह अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्री

Updated on 14-11-2021 06:32 PM

मुंबई बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस की फिल्मटीकू वेड्स शेरूमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 8 नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि जिस दिन उन्हें पद्मश्री मिला, उस दिन वह फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर बेताब थीं।

 नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा वह फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि यह एक इमोशनल लव स्टोरी है और यह एक ऐसा कैरेक्टर है, जिसे मैंने अब तक निभाया नहीं है।  इसलिए जब मुझसे इस रोल के लिए संपर्क किया गया और जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तब मैं बेहद रोमांचित था।

इस फिल्म में अभिनेत्री अवनीत कौर भी हैं। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा साईं कबीर पर है। कंगना रनौत के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कंगना पूरी लगन के साथ इस फिल्म से जुड़ी हैं। मैं देख सकता हूं कि वह फिल्म के हर एक पहलू पर ध्यान दे रही हैं।

 उन्होंने कहा कि हम दोनों इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्क्रिप्ट पर बातचीत चल रही है। हमने देखा है कि हम संवेदनाओं को कैसे समझ सकते हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह फिल्म एक अलग ही लेवल पर होगी। कंगना अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्री हैं।

फिल्म जगत की बुराई करने की वजह से कंगना रनौत की अक्सर आलोचना होती रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इससे परेशान नहीं होते हैं। वे कहते हैं यह उनका थिंकिंग प्रोसेस है और मैं उनसे सवाल करने वाला कोई नहीं हूं।

मैं उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर जानता हूं और वे अमेजिंग हैं और अपने काम में बहुत ही अच्छी हैं। कंगना ने पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतरीन परफॉरमेंस दी हैं। वह आगे कहते हैं कि एक इंसान के तौर पर भी मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। 

उन्होंने कहा कि हर इनसान का अपना एक अलग थिंकिंग प्रोसेस होता है और मुझे नहीं लगता कि इससे किसी को कोई समस्या होनी चाहिए। मुझे उनके बारे में एक बात पसंद है और वह यह कि वह अपने काम को लेकर बहुत इमोशनल हैं और वे जो कुछ भी करती हैं, उसमें बेस्ट करना चाहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.