नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गांव में खरीदी 55 बीघा जमीन, 3 साल पहले 100 Cr की संपत्ति पर भाई ने किया था केस

Updated on 13-03-2026 01:20 PM
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा खेती के लिए जमीन खरीदी है। उन्होंने संबंधित कागजातों पर साइन किया। और जब ये बात गाववालों को मालूम हुई तो ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि इसके लिए उन्होंने कितनी रकम अदा की है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी का होमटाउन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढाना बांगर इलाके में है। उन्होंने यहां अपने नाम पर जमीन खरीदी और रजिस्ट्री कराई। इस दौरान भाई फैजुद्दीन सिद्दिकी भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जमीन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते। इसके अलावा, ये भी कहा गया है कि इसे एक्टर ने अकेले नहीं, बल्कि सात लोगों के साथ मिलकर खरीदा है।

नवाजुद्दीन के साथ उनके भाई भी पहुंचे

रजिस्ट्रार ऑफिस में एक्टर ने सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन की मौजूदगी में बैमाने का प्रॉसेस पूरा किया। और वकील प्रशांत शर्मा ने भी कागजात पर साइन किए। इस दौरान भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी, अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे। फॉर्मैलिटीज पूरी करने के बाद अभिनेता अपनी मां से मिले और फिर कार मैं बैठकर रवाना हो गए।

नवाजुद्दीन का भाई के साथ जमीन विवाद

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई बीच पैतृक जमीन को लेकर 2023 में विवाद भी हुआ था। एक्टर के छोटे भाई शमशुद्दीन सिद्दीकी पिता की मौत के बाद संपत्ति में बंटवारा चाहते थे, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये थी। पिता के जाने से, वह मां मेहरुनिशा के नाम ट्रांसफर हो गई थी। लेकिन छोटे भाई इसमें अपना हिस्सा चाहते थे और इसीलिए 17 नवंबर 2023 को सिविल जज सीनियर डिवीजन में केस भी फाइल किया था। जिस पर सुनवाई हुई और अंत में निष्कर्ष निकला कि एक्टर संपत्ति को 6 भाइयों में बांट देंगे। बाद में उन्होंने पुश्तैनी जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी भाई अलमसुद्दीन को ट्रांसफर कर दी थी। कहा था कि जब तक वह जिंदा रहेंगे, संपत्ति पर उनका अधिकार रहेगा। उनके जाने के बाद ये भाइयों अलमसुद्दीन, मजुद्दीन और मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच बराबर में बांट दी जाएगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेट वर्थ

एक्टर की नेट वर्थ की बात करें तो वह 160 करोड़ रुपये 200 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और एक करोड़ रुपये ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लेते हैं। उनके पास मुंबई के वर्सोवा में 12.8 करोड़ रुपये का बंगला है। 4 करोड़ रुपये की कीमत की मर्सडीज, फोर्ड एन्डीवर और बीएमडब्लू 5 सीरीज है। ये साल 12 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में

एक्टर की फिल्मों और वेब सीरीज की बात करें तो वह अखिरी बार 2025 में 'थामा' और 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में नजर आए थे। इसके अलावा, अब वह 'सेक्शन 108', 'नूरानी चेहरा', 'संगीन', 'तुम्बाड 2' और 'द ग्रेट एस्केप फरार' में दिखाई देंगे। उन्होंने 1999 में फिल्म 'सफरोश' से डेब्यू करके एक्टिंग की शुरुआत की थी। और वह 27 साल से इंडस्ट्री में पांव जमाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.